फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Janmashtami 2025: जन्माष्टमी पर लड्डू गोपाल के झूले को ऐसे सजाएं कि हर कोई पूछे, कहां से खरीदा!

Fri, 15 Aug 2025 03:27 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Janmashtami 2025: फूलों की लड़ियों, रिबन या गोट से भी झूला सजाया जा सकता है। यहां कान्हा का पालना सजाने के लिए कुछ आसान और सुंदर तरीके बताए जा रहे हैं। झूला सजाने के लिए ये स्टेप बाय स्टेप गाइड आपके काम आएगी।
विज्ञापन
1 of 5
लड्डू गोपाल का झूला कैसे सजाएं - फोटो : adobe stock
Janmashtami 2025: 16 अगस्त 2025 को जन्माष्टमी का पर्व मनाया जा रहा है। जन्माष्टमी पर बाल गोपाल का जन्म होता है। मंदिरों में लड्डू गोपाल का जन्म कराया जाता है और उनका श्रृंगार किया जाता है। इस दौरान बाल गोपाल को पालना झुलाया जाता है। अब छोटे से बाल गोपाल को पालने में झुलाना है तो उनका बालना खूबसूरती से जरूर सजाएं। लड्डू गोपाल के पालने को सजाने के लिए कुछ ज्यादा तैयारियों की जरूरत नहीं होती है। फूलों की लड़ियों, रिबन या गोट से भी झूला सजाया जा सकता है। यहां कान्हा का पालना सजाने के लिए कुछ आसान और सुंदर तरीके बताए जा रहे हैं। झूला सजाने के लिए ये स्टेप बाय स्टेप गाइड आपके काम आएगी।

पालना सजाने के आसान और सुंदर तरीके

झूले का चयन 

सबसे पहले झूले का चयन करें। अपने लड्डू गोपाल के साइज के मुताबिक झूला लें। झूला मेटल, वुडन या हैंडीक्राफ्ट वाला हो सकता है। ध्यान रखें झूला छोटा और मजबूत हो, जिससे लड्डू गोपाल आराम से विराजमान हों। 
विज्ञापन

2 of 5
लड्डू गोपाल का झूला कैसे सजाएं - फोटो : Instagram
थीम पर सजावट करें

झूले को सजाने के लिए थीम तय करें। उसी थीम के मुताबिक सजावट करें। फ्लोरल थीम के लिए ताजे फूलों की लड़ी और पत्तियों से सजाएं। राधा-कृष्ण थीम अपना रहे हैं तो मटकी, बांसुरी और मोरपंख का इस्तेमाल करें। रेशमी कपड़े और लेस से खूबसूरत लुक मिल सकता है। 
विज्ञापन

3 of 5
लड्डू गोपाल का झूला कैसे सजाएं - फोटो : Instagram
झूले में सॉफ्ट बैडिंग बिछाएं

 सिर्फ झूले की सजावट पर नहीं, उसके आराम पर ध्यान दें। झूले में कॉटन या सॉफ्ट सिल्क का छोटा गद्दा रखें। ऊपर से सजा हुआ तकिया और बिछावन रखें।

4 of 5
लड्डू गोपाल का झूला कैसे सजाएं - फोटो : instagram
लाइटिंग और डेकोरेशन

झूले की सजावट में आसपास रोशनी का उपयोग करें। फैरी लाइट्स और एलईडी लैंप्स से झूले के चारों ओर हल्का उजाला करें। मोती, कांच के बॉल्स और छोटी घंटियों से झूले को आकर्षक बनाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
लड्डू गोपाल का झूला कैसे सजाएं - फोटो : Instagram
झूले के आस-पास सजावट

सिर्फ झूला न सजाएं, बल्कि आसपास भी थोड़ी सजावट करें। इससे पालना आकर्षक लगेगा। झूले के पास गोवर्धन पर्वत, गाय, गोपियां, यमुना नदी आदि के छोटे-छोटे सेटअप जोड़ें। रंगोली और फूलों की थाली पास में रखें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें