फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jai Jagannath Rath Yatra: आज से हो रहा जगन्नाथ रथ यात्रा का शुभारंभ, इस मौके पर परिजनों को दें शुभकामनाएं

Fri, 27 Jun 2025 07:45 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला

सार

Jagannath Rath Yatra Wishes: इस जगन्नाथ रथ यात्रा के पावन अवसर पर अपने करीबियों और परिजनों को मंगलमय संदेश भेजकर शुभकामनाएं दे सकते हैंं। 
विज्ञापन
1 of 7
जगन्नाथ रथ यात्रा की शुभकामनाएं - फोटो : Amar Ujala
Jagannath Rath Yatra 2025: जगन्नाथ रथ यात्रा शुरू हो रही है। 27 जून 2025 को भगवान विष्णु के अवतार भगवान श्री जगन्नाथ जी यानी श्रीकृष्ण अपने भाई बलभद्र और बहन सुभद्रा के साथ नगर भ्रमण पर निकलेंगे। जहां भक्त मंदिर में भगवान के दर्शन के लिए जाते हैं, वहीं साल में एक बार भगवान अपने भक्तों से मिलने के लिए उड़ीसा के पुरी में रथ यात्रा के जरिए नगर भ्रमण करते हैं और इस दौरान अपनी मासी के घर भी जाते हैं। इस पूरी प्रक्रिया को जगन्नाथ रथ यात्रा कहते हैं।

यह परंपरा केवल एक धार्मिक उत्सव नहीं, बल्कि सांस्कृतिक महत्व रखती है। हर साल जगन्नाथ रथ यात्रा आषाढ़ माह में शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि से शुरू होती है और शुक्ल पक्ष के 11वें दिन जगन्नाथ जी की वापसी के साथ यात्रा का समापन होता है। रथ यात्रा में शामिल होने के लिए देश दुनिया से भक्त पुरी पहुंचते हैं। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, रथ यात्रा में शामिल होने वाला और भगवान का रथ खींचने वाला 100 यज्ञ करने के बराबर का पुण्य प्राप्त करता है।

इस जगन्नाथ रथ यात्रा के पावन अवसर पर अपने करीबियों और परिजनों को मंगलमय संदेश भेजकर शुभकामनाएं दे सकते हैंं। अगर आप रथ यात्रा में शामिल नहीं हो पा रहे हैं तो भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा की इन भव्य तस्वीरों को एक दूसरे से शेयर करके इस खास दिन की शुभकामनाएं सभी को दें। 
विज्ञापन

2 of 7
जगन्नाथ रथ यात्रा की शुभकामनाएं - फोटो : Amar Ujala
जिनकी दृष्टि से त्रिभुवन सनाथ,
वो जग के मालिक जग के नाथ,
फैलाकर आज अपने दोनों हाथ,
आए अपनाने हमें स्वयं जगन्नाथ


जगन्नाथ रथ यात्रा की शुभकामनाएं
विज्ञापन

3 of 7
जगन्नाथ रथ यात्रा की शुभकामनाएं - फोटो : Amar Ujala

जय जगन्नाथ-जय जगन्नाथ,
सब के सिर पर तेरा हाथ।
संग-संग सदा नाथ का साथ,
कैसे कोई हो सकता है अनाथ।


जय जगन्नाथ।

4 of 7
जगन्नाथ रथ यात्रा की शुभकामनाएं - फोटो : Amar Ujala

जगन्नाथ की ज्योति से नूर मिलता है,
सबके दिलों को सुरूर मिलता है,
जो भी निःस्वार्थ आता है जगन्नाथ स्वामी के द्वार
कुछ ना कुछ उसे जरूर मिलता है।


जगन्नाथ रथ यात्रा की शुभकामनाएं
विज्ञापन

5 of 7
जगन्नाथ रथ यात्रा की शुभकामनाएं - फोटो : Amar Ujala

नगर पुरी के नाथ हैं जगत के आधार,
राम, कृष्ण, कल्की यही नारायण अवतार।


जगन्नाथ रथ यात्रा की शुभकामनाएं
विज्ञापन

6 of 7
जगन्नाथ रथ यात्रा की शुभकामनाएं - फोटो : Amar Ujala

हे प्रभु जगन्नाथ थाम मेरा हाथ,
अपने रथ में ले चल मुझे साथ,
लुभाए न मुझको अब कोई पदार्थ,
मेरा तो बस अब एक ही स्वार्थ,
धर्म युद्ध हो या कर्म युद्ध तू बने सारथी, मैं बनूं पार्थ
अपने रथ में ले चल मुझे साथ


जय जगन्नाथ।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
जगन्नाथ रथ यात्रा की शुभकामनाएं - फोटो : Amar Ujala

रथ की रस्सी को तो थामेंगे हमारे ये दोनों हाथ,
हमारे जीवन की रस्सी को थामें भगवान जगन्नाथ।


रथ यात्रा की हार्दिक शुभकामनाएं
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें