रेणु फ्रांसिस
क्या आपके घर में कोई कोना ऐसा है, जो आपका मनपसंद है? क्या आप वहां होकर अपनी सारी परेशानियां भूल कर सुकून के कुछ लम्हें जी जाती हैं। यदि ऐसा है तो बहुत अच्छी बात है, लेकिन अगर नहीं तो क्यों न आप अपने लिए एक छोटा-सा फेवरेट कॉर्नर तैयार कर लें, जहां गरमागरम चाय की प्याली के साथ अपने शौकों को समय दें सकें या शांति के कुछ पल बिता सकें।
पसंदीदा रंग
यह कोना आपके व्यक्तित्व का आईना होगा, इसलिए रंग भी आपकी पहचान से मेल खाना चाहिए। यदि आप शांत स्वभाव की हैं तो हल्के नीले या हरे रंग आपको सुकून देंगे, जबकि ऊर्जावान व्यक्तित्व के लिए पीला या नारंगी रंग उपयुक्त हो सकता है। ये रंग आपके मूड को बेहतर बनाएंगे।