isha ambani
- फोटो : instagram/isha.ambhani
ईशा अंबानी का बंगला
वैसे तो ईशा अंबानी शादी से पहले अपने परिवार के साथ पिता मुकेश अंबानी के घर मुंबई के एंटीलिया में रहती थी, लेकिन शादी के बाद पति पीरामल के साथ रहती हैं। वर्ली में स्थित इस बंगले का नाम गुलिटा' है। इस बंगले को हिंदुस्तान यूनिलीवर से साल 2012 में खरीदा गया था। इस आलीशान बंगले की कीमत उस समय लगभग 10 अरब डॉलर यानी करीब 450 करोड़ रुपये थी, जिसे ईशा अंबानी के ससुर अजय पीरामल ने चुकाया था।
अब इस महल जैसे बंगले की कीमत कंस्ट्रक्शन के बाद अधिक बढ़ गई है। पांच मंजिला ये बंगला 50 हजार वर्ग फीट में फैला हुआ है। घर में तीन बेसमेंट, पार्किंग, एक फ्लोर पर गार्डन और एयर वाटर बाॅडी है। घर में कई बेडरूम, स्टडी रूम, स्विमिंग पूल, ड्रेसिंग रूम और सभी लग्जीरियस सुविधाएं हैं।