Happy World Children's Day Wishes: दुनियाभर में 20 नवंबर को विश्व बाल दिवस मनाया जाता है। विश्व बाल दिवस मनाने का उद्देश्य बच्चों के समग्र विकास है। इस दिन को मनाने की शुरुआत 1954 से हो गई थी। पहली बार 20 नवंबर 1954 को सार्वभौमिक बाल दिवस मनाया गया। दुनिया के कई देशों ने इस दिन को मान्यता दी। बाद में वर्ष 1959 को संयुक्त राष्ट्र महासभा ने बाल अधिकारों पर कन्वेंशन अपनाया। 20 नवंबर को ही बच्चों के अधिकारों पर संयुक्त राष्ट्र सम्मेलन की वर्षगांठ होती है। इसलिए इस दिन को बाल अधिकारों की सालगिरह के तौर पर मनाने का फैसला लिया गया। यूनाइटेड नेशंस इंटरनेशनल चिल्ड्रन इमरजेंसी फंड (यूनिसेफ) भी बाल विकास और कल्याण की दिशा में लगातार कार्यरत है और कई सारे कार्यक्रम चला रहा है। विश्व बाल दिवस के मौके पर हर बच्चे के उज्ज्वल भविष्य, बेहतर स्वास्थ्य और शिक्षा के लिए सभी को जागरूक करने के लिए बाल दिवस के प्रेरणादायक शुभकामना संदेश भेज सकते हैं। यहां से विश्व बाल दिवस के शुभकामना संदेश डाउनलोड करें।