बाथरूम का वॉश बेसिन ब्लॉक होना एक आम समस्या है, लेकिन इसे हल करना उतना भी मुश्किल नहीं है। अगर आपका वॉश बेसिन बार-बार जाम हो जाता है, तो चिंता मत कीजिए! कुछ घरेलू नुस्खों और आसान तरीकों से आप इसे चुटकियों में साफ कर सकते हैं। आइए जानते हैं कि कैसे –
विज्ञापन
2 of 5
वॉश बेसिन के ब्लॉकेज से कैसे पाएं छुटकारा
- फोटो : freepik.com
1. बेकिंग सोडा और विनेगर – नेचुरल क्लींजर की ताकत
सबसे पहले बेसिन में जमा हुआ पानी निकाल दें।
अब एक कप बेकिंग सोडा को सीधे ड्रेन में डालें।
इसके बाद एक कप विनेगर (सिरका) डालें।
जब ये दोनों मिलकर झाग बनाएंगे, तो उसे करीब 15-20 मिनट तक रहने दें।
अब गर्म पानी डालकर फ्लश करें। इससे गंदगी और ब्लॉकेज आसानी से निकल जाएगा।बेकिंग सोडा और विनेगर का कॉम्बिनेशन न सिर्फ जमी हुई गंदगी हटाता है, बल्कि बदबू भी दूर करता है!
विज्ञापन
3 of 5
वॉश बेसिन के ब्लॉकेज से कैसे पाएं छुटकारा
- फोटो : freepik.com
2. गर्म पानी और नमक – सिंपल लेकिन असरदार!
एक गिलास गरम पानी में एक बड़ा चम्मच नमक मिलाएं।
इसे धीरे-धीरे ड्रेन में डालें।
नमक और गर्म पानी का मिश्रण पाइप में जमी ग्रीस और गंदगी को घोल देता है।
इस तरीके को हफ्ते में एक बार आजमाएं ताकि ब्लॉकेज से बचाव हो सके।
4 of 5
वॉश बेसिन के ब्लॉकेज से कैसे पाएं छुटकारा
- फोटो : freepik.com
3. प्लंजर – पुराना लेकिन भरोसेमंद तरीका!
वॉश बेसिन में थोड़ा पानी भरें।
अब प्लंजर को ड्रेन के ऊपर रखकर ऊपर-नीचे जोर से दबाएं।
इससे पाइप में फंसी गंदगी हिल जाएगी और ब्लॉकेज खुल जाएगा।
प्लंजर का उपयोग करना थोड़ा श्रमसाध्य हो सकता है, लेकिन नतीजा शानदार मिलेगा!