Nita Ambani
- फोटो : https://www.instagram.com/mumbaiindians/
सबसे अमीर और कम दौलत वाली आईपीएल टीम
आईपीएल टीमों के सबसे अमीर मालिकों में पहले नंबर पर मुंबई इंडियंस की मालकिन नीता अंबानी है। मुंबई इंडियंस की ब्रांड वैल्यू 9,962 करोड़ रुपये है। वहीं कम दौलत वाली टीम में गुजरात टाइटंस है, जिसकी ब्रांड वैल्यू 6000 करोड़ रुपये है। इस टीम के मालिक स्टीव कोल्ट्स और डोनाल्ड मैकेंजी हैं।
आईपीएल टीम मालिकों की कुल संपत्ति
- मुंबई इंडियंस एशिया के सबसे अमीर उद्योगपति मुकेश अंबानी और नीता अंबानी की रिलायंस इंडस्ट्रीज के नेतृत्व वाली टीम है। नीता अंबानी के पास लगभग 23,199 करोड़ की दौलत है।
- दूसरे नंबर पर चेन्नई सुपर किंग्स है, जिसके मालिक इंडिया सीमेंट्स के एन श्रीनिवासन हैं। पांच बार से चैंपियन रही चेन्नई सुपर किंग्स की ब्रांड वैल्यू 8,811 करोड़ रुपये है। वहीं एन श्रीनिवासन लगभग 720 करोड़ की कुल संपत्ति के मालिक हैं।