meera kumar
- फोटो : meera kumar
मीरा कुमार
31 मार्च 1945 को जन्मी मीरा कुमार दलित समुदाय से हैं और वे पूर्व उप प्रधानमंत्री बाबू जगजीवन राम की बेटी हैं। उनकी मां इंद्राणी देवी एक समाजसेवी थीं। वर्ष 1985 में वो पहली बार सांसद बनी, उन्होंने बिजनौर से चुनाव लड़ा था। साल 2009 में मीरा कुमार लोकसभा की पहली महिला स्पीकर चुनी गईं थीं।