International Men's Day 2022 : समाज के विकास के लिए महिला और पुरुष दोनों की अहमियत और योगदान होता है। दुनियाभर में भले ही महिला सशक्तिकरण की दिशा में काम किया जा रहा है लेकिन पुरुषों की भलाई और स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता भी अहम है। पुरुषों के मानसिक विकास, उनके सकारात्मक गुणों की सराहना और लैंगिग समानता के उद्देश्य से प्रतिवर्ष दुनियाभर में अंतर्राष्ट्रीय पुरुष दिवस मनाया जाता है। पुरुष परिवार, समाज और राष्ट्र का ऐसा स्तम्भ है, जिसके बिना सब कुछ अधूरा है। अंतर्राष्ट्रीय पुरुष दिवस के मौके पर लड़कों और पुरुषों को संघ, समाज, समुदाय, राष्ट्र, परिवार, विवाह और बच्चों की देखभाल में उनके योगदान के लिए सम्मानित किया जाता है। साथ ही पुरुषों के मुद्दों पर बुनियादी जागरूकता को बढ़ावा देने की दिशा में प्रयास के लिए इस दिन को मनाने की शुरुआत हुई। आइए जानते हैं अंतर्राष्ट्रीय पुरुष दिवस के इतिहास, महत्व और इस साल की थीम के बारे में।