फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

International Literacy Day 2023: क्यों और कब मनाया जाता है अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस, जानिए इतिहास और थीम

Thu, 07 Sep 2023 11:47 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
विश्व साक्षरता दिवस 2023 - फोटो : Pixabay
International Literacy Day 2023: देश के विकास के लिए अधिक से अधिक नागरिकों को साक्षर होना आवश्यक है। साक्षरता उन्नति और विकास का कारक बन सकती है। पढ़ने-लिखने में सक्षम व्यक्ति साक्षर है। जिसे 'क, ख, ग' का ज्ञान, भाषा की मर्यादा और सही व गलत में फर्क समझ आता है, वह साक्षर है। साक्षरता विकास के साथ ही समाज में सम्मान दिलाता है। लोगों को साक्षरता के महत्व और लाभ के प्रति जागरूक करने और शिक्षा ग्रहण करने के लिए प्रेरित करने के लिए हर साल अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस मनाया जाता है। 

साक्षरता दिवस एक वैश्विक स्तर पर मनाया जाने वाला दिन है, जिसे हर साल सितंबर महीने में मनाते हैं। इस मौके पर समाज में शिक्षा का प्रचार प्रसार किया जाता है। भारत में भी साक्षरता का स्तर बढ़ाने के लिए इस दिन को विशेष अभियान के रूप में मनाते हैं। भारत सरकार साक्षरता के लक्ष्य को पूरा करने के लिए सर्व शिक्षा अभियान का संचालन करती है, जिसके जरिए सभी भारतीयों को पढ़ाई की ओर अग्रसर किया जाता है। आइए जानते हैं क्या है विश्व साक्षरता दिवस, जानें कब और क्यों हुई इस दिन को मनाने की शुरुआत। विश्व साक्षरता दिवस के इतिहास और महत्व को जानिए। 
विज्ञापन

2 of 5
साक्षरता दिवस 2023 - फोटो : amar ujala
साक्षरता क्या होती है?

अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस मनाने से पहले साक्षरता का अर्थ जान लीजिए। साक्षरता शब्द साक्षर से बना है, जिसका अर्थ अक्षर समझने में सक्षम व्यक्ति से है यानी जो पढ़ने लिखने में सक्षम हो। बच्चों से लेकर वृद्धजनों तक शिक्षा के प्रचार-प्रसार को लेकर साक्षरता दिवस मनाते हैं।
विज्ञापन

3 of 5
calender
साक्षरता दिवस कब मनाते हैं?

वैश्विक स्तर पर हर साल अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस 8 सितंबर को मनाया जाता है। साक्षरता दिवस मनाने की शुरुआत 1966 में हुई थी। पहली बार इसी वर्ष साक्षरता दिवस मनाया गया।

4 of 5
International Literacy Day - फोटो : Istock
साक्षरता दिवस का इतिहास

इस दिन को मनाने का फैसला 7 नवंबर 1965 में लिया गया। यूनेस्को ने इस दिन तय किया कि साक्षरता दर को बढ़ाने के लिए दुनियाभर में अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस मनाया जाएगा। अगले साल 8 सितंबर 1966 को पहली बार विश्व साक्षरता दिवस मनाया गया, उसके बाद से हर साल ये दिन मनाया जाने लगा।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
international literacy day
साक्षरता दिवस 2023 की थीम

प्रतिवर्ष विश्व साक्षरता दिवस की एक खास थीम होती है। पिछले साल साक्षरता दिवस 2022 की थीम 'ट्रांसफॉर्मिंग लिटरेसी लर्निंग स्पेस' (Transforming Literacy Learning Spaces) थी। वहीं इस साल साक्षरता दिवस 2023 की थीम 'परिवर्तनशील दुनया में साक्षरता को बढ़ावा देना: स्थायी और शांतिपूर्ण समाज की नींव का निर्माण करना' है (Promoting literacy for a world in transition: Building the foundation for sustainable and peaceful societies)
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें