फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

International Literacy: 8 सितंबर को क्यों मनाते हैं अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस? जानें इतिहास, महत्व और थीम

Thu, 08 Sep 2022 06:22 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
साक्षरता दिवस 2022 - फोटो : amar ujala
International Literacy Day 2022: साक्षरता किसी भी देश के विकास के लिए बहुत जरूरी है। देश के जितने ज्यादा नागरिक साक्षर होंगे, देश उतनी ही उन्नति कर सकता है। साक्षरता के इसी महत्व के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए हर साल अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस मनाया जाता है। विश्व भर में यह दिन मनाया जाता है। 8 सितंबर को अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस मनाया जाता है। साक्षरता दिवस समाज में शिक्षा के प्रचार प्रसार के उद्देश्य से दुनिया भर में मनाया जाता है। भारत में भी विश्व साक्षरता दिवस को महत्वपूर्ण दिन के तौर पर मनाते हैं। सर्व शिक्षा अभियान के जरिए साक्षरता की दिशा में भारत सराहनीय कार्य कर रहा है। चलिए जानते हैं कि विश्व साक्षरता दिवस को मनाने की शुरुआत कब और क्यों हुई? पहली बार अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस कब और किसने मनाया? क्या है साक्षरता दिवस का इतिहास और इस साल की थीम।
विज्ञापन

2 of 6
साक्षरता दिवस - फोटो : Pixabay
क्या है साक्षरता?

इस दिन को मनाने से पहले आपको पता होना चाहिए कि साक्षरता क्या है। साक्षरता शब्द साक्षर से बना है, जिसका अर्थ पढ़ने और लिखने में सक्षम है। दुनिया के सभी देश हर वर्ग के अपने नागरिकों तक शिक्षा के प्रचार प्रसार के उद्देश्य से साक्षरता दिवस मनाते हैं।
विज्ञापन

3 of 6
साक्षरता दिवस 2022 - फोटो : amar ujala
कब मनाया जाता है साक्षरता दिवस?

दुनियाभर में हर साल अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस 8 सितंबर को मनाते हैं। पहली बार साक्षरता दिवस 1966 में मनाया गया था। तब से इस दिन को मनाने की शुरुआत हो गई।

4 of 6
साक्षरता दिवस 2022 - फोटो : pixabay
साक्षरता दिवस का इतिहास

यूनेस्को ने 7 नवंबर 1965 को अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस मनाने का फैसला लिया था। उसके बाद से हर साल 8 सितंबर 1966 से विश्व साक्षरता दिवस मनाया जाने लगा।
विज्ञापन

5 of 6
साक्षरता दिवस 2022 - फोटो : Istock
साक्षरता दिवस 2022 की थीम

हर साल साक्षरता दिवस की एक निर्धारित थीम होती है। साल 2021 की थीम “मानव-केंद्रित पुनर्प्राप्ति के लिए साक्षरता: डिजिटल विभाजन को कम करना” विषय पर थी। इस साल साक्षरता दिवस 2022 की थीम 'ट्रांसफॉर्मिंग लिटरेसी लर्निंग स्पेस' (Transforming Literacy Learning Spaces) है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
साक्षरता दिवस 2022 - फोटो : istock
भारत में साक्षरता का आंकड़ा

बात भारत में साक्षरता के दर की करें तो विश्व साक्षरता दर से 84 फीसदी कम है। साल 2011 में भारत की कुल साक्षरता दर 74.4% है, जिसमें पुरुष की साक्षरता 82.37 % और महिलाओं का साक्षरता आंकड़ा 65.79 % है। दोनों की साक्षरता के आंकड़े में काफी अंतर है। देश में सबसे अधिक साक्षरता वाला राज्य केरल है और सबसे कम साक्षरता वाला राज्य बिहार है। उत्तर प्रदेश पांच सबसे कम साक्षरता वाले राज्यों में शामिल हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें