फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

International Labour Day 2023: मजदूर दिवस के इन आकर्षक वॉलपेपर को भेजकर करें श्रमिकों की मेहनत को सलाम

Mon, 01 May 2023 08:57 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला

सार

श्रमिकों के योगदान के लिए उन्हें सलाम करते हुए मजदूर दिवस के इन आकर्षक वॉलपेपर को डाउनलोड करें।
विज्ञापन
1 of 5
Labour Day 2023 - फोटो : Amar Ujala
International Labour Day 2023 wishes: दुनियाभर में 1 मई को अंतर्राष्ट्रीय मजदूर दिवस मनाया जाता है। इस दिन की शुरुआत अमेरिका के शिकागो शहर से हुई, जहाँ 1986 को मजदूरों ने अपने अधिकारों के लिए  आवाज उठाते हुए आंदोलन किया। 15-15 घंटे काम करने वाले मजदूर अपने आठ घंटे के कार्यदिवस के लिए हड़ताल पर थे। इस दौरान लाठीचार्ज और पुलिस फायरिंग में मजदूरों की जान चली गई और सैकड़ों लोग घायल हो गए। घटना के 3 साल बाद वर्ष 1889 में पेरिस की बैठक में शिकागो विरोध की वर्षगांठ को मजदूर दिवस के रुप में मनाये जाने का फैसला लिया गया । साथ ही मजदूरों के अनिश्चित काम के घंटों को बदलकर आठ घंटे करने का नियम लागू हुआ। मजदूरों के श्रम योगदान का सम्मान करते हुए प्रतिवर्ष मजदूर दिवस मनाते हैं। श्रमिकों के योगदान के लिए उन्हें सलाम करते हुए मजदूर दिवस के इन आकर्षक वॉलपेपर को डाउनलोड करें ।
विज्ञापन

2 of 5
labour day - फोटो : amar ujala
मैं मजदूर हूँ मजबूर नहीं,
यह कहने में मुझे शर्म नहीं,
अपने पसीने की खाता हूं,
मैं मिट्टी को सोना बनाता हूं।

मजदूर दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं
विज्ञापन

3 of 5
labour day 2023 - फोटो : amar ujala
परेशानियां बढ़ जाए तो इंसान मजबूर होता है,
श्रम करने वाला हर व्यक्ति मजदूर होता है।

मजदूर दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं

4 of 5
Labour Day 2023 - फोटो : Amar ujala
मेहनत उसकी लाठी है,
मजबूती उसकी काठी है,
विकास की वो नींव है,
उसका जीवन सीख है।

मजदूर दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Labour Day 2023 - फोटो : amar ujala
उनकी गैरमौजूदगी में मंजिल हमेशा दूर है,
जो आपके ख्वाबों को पूरा करता है वो मजदूर है।

मजदूर दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें