International Girl Child Day 2025 Wishes:
"बेटी बोझ नहीं, भविष्य की नींव है — उसे पढ़ाओ, बढ़ाओ और सशक्त बनाओ।"
इसी विचार के साथ हर साल 11 अक्तूबर को अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस मनाया जाता है। इस दिवस का उद्देश्य समाज में बालिकाओं के अधिकार, शिक्षा, सुरक्षा और समान अवसरों के प्रति जागरूकता फैलाना है। दुनिया के कई हिस्सों में आज भी बेटियों को शिक्षा, पोषण और स्वास्थ्य जैसी मूलभूत सुविधाओं से वंचित रखा जाता है। ऐसे में हम सभी का कर्तव्य है कि बेटियों को बराबर सम्मान, अवसर और स्वतंत्रता मिले, ऐसी जागरूकता समाज में फैलाएं। इसके लिए अपने करीबियों, दोस्तों और रिश्तेदारों से शुरूआत करें। इस बालिका दिवस के मौके पर सभी प्रियजनों को जागरूकता संदेश भेजकर आज के दिन का महत्व समझाएं। उन्हें बताएं कि बेटी सिर्फ घर की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि समाज और राष्ट्र की शक्ति है। जागरूकता का यह दिन हमें याद दिलाता है कि यदि हर बेटी को सशक्त किया जाए, तो आने वाला कल और उज्जवल होगा।
यहां अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस के कुछ जागरूकता संदेश दिए जा रहे हैं, जिन्हें भेजकर बेटियों को समाज में समान अधिकार, सम्मान दिलाने के लिए आप और हम भी प्रयास कर सकते हैं।