फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karwa Chauth Shayari: 'चांद सा चेहरा, मेरे पिया का...' ऐसी सुंदर शायरियां भेजकर दें करवा चौथ की शुभकामनाएं

Fri, 10 Oct 2025 07:42 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Karwa Chauth Romantic Shayari: करवा चौथ पर प्यार भरी शायरियां भेज कर साथी से कहें दिल को बात और सभी को दें  करवाचौथ की शुभकामनाएं ।
विज्ञापन
1 of 8
करवा चौथ की शायरी - फोटो : Amar ujala
Karwa Chauth Romantic Shayari: आज यानी 10 अक्टूबर को करवा चौथ का व्रत रखा जाएगा। करवा चौथ के दिन सुहागन महिलाएं पति की लंबी उम्र की कामना के साथ व्रत रहती हैं। शाम में चंद्रमा को अर्घ्य देखकर पति के हाथों जल पीकर व्रत पूरा करती हैं। करवा चौथ का पर्व पति-पत्नी के अटूट रिश्ते की मिसाल है।

कहा जाता है कि है करवा चौथ का व्रत और पूजा करने से अखंड सौभाग्य की प्राप्ति होती है। करवा चौथ के इस पावन मौके को ज्यादा खास बनाने के लिए महिलाएं अपने पार्टनर, सहेलियों और रिश्तेदारों को शुभकामनाएं भेजती हैं। यहां करवा चौथ की शुभकामना दी जा रही है, यहां से मैसेज और तस्वीरों के जरिए आप बधाई दे सकते हैं।
विज्ञापन

2 of 8
करवा चौथ की शायरी - फोटो : Amar ujala
------------

आज सजी हूं दुल्हन सी मैं, कब आप आएंगे पिया
अपने हाथों से पानी पिलाकर, कब गले लगाएंगे पिया।

करवा चौथ की शुभकामनाएं
विज्ञापन

3 of 8
करवा चौथ की शायरी - फोटो : Amar ujala
------------

मेहंदी लगाई है हाथों पर
माथे पर सिंदूर सजाया है
पिया आजा पास हमारे
देखो चांद भी निकल आया है।

करवा चौथ की शुभकामनाएं

4 of 8
करवा चौथ की शायरी - फोटो : Amar ujala
----------------

रखा है व्रत मैंने
बस एक ख्वाहिश के साथ,
लंबी हो आयु आपकी
हर जन्म मिले एक दूजे का साथ।

करवा चौथ की शुभकामनाएं
विज्ञापन

5 of 8
करवा चौथ की शायरी - फोटो : Amar ujala
--------------

सदियों से चलती आई ये रीत,
प्रेम की अमर कहानी है।
करवा चौथ सिर्फ एक व्रत नहीं,
ये भारतीय नारी की पहचान है।

करवा चौथ की शुभकामनाएं 
विज्ञापन

6 of 8
करवा चौथ की शायरी - फोटो : Amar ujala
--------

सुख-दुख में हम-तुम
हर पल साथ निभाएंगे
एक जन्म नहीं सातों जन्म
पति-पत्नी बन आएंगे।

करवा चौथ की शुभकामनाएं
विज्ञापन

7 of 8
करवा चौथ की शायरी - फोटो : Amar ujala
------------

चांद में दिखती है पिया मुझे आपकी सूरत
चांद संग चांदनी सी है, मुझे आपकी जरूरत।

करवा चौथ की शुभकामनाएं
विज्ञापन

8 of 8
करवा चौथ की शायरी - फोटो : Amar ujala
----------

आपकी एक झलक मिलने से व्रत सफल हो जाए
बैठे हैं इंतजार में, आप आएं और व्रत पूरा हो जाए।

करवा चौथ की शुभकामनाएं
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें