इंस्टाग्राम
- फोटो : Amar Ujala
इस ऐप की सहायता से आप पैसे भी कमा सकते हैं। इंस्टाग्राम का प्रयोग करके बहुत लोग करोड़ों भी कमा रहे हैं। जानिए इंस्टाग्राम से आप भी कैसे पैसे कमा सकते हैं-
प्रभावी विजिटिंग कार्ड बदल देगा आपकी पहचान
इंस्टाग्राम की मदद से आप प्रभावी विजिटिंग कार्ड और बिजनेस कार्ड तैयार कर सकते हैं। फैशन, आर्ट एंड क्राफ्ट तमाम चीजों के लिए इंस्टा बहुत कारगर माध्यम है।
मजबूत हैशटैग्स का प्रयोग करें
इसका बहुत बड़ा महत्त्व है, क्या हैशटैग ट्रेंड कर रहा है और आपका काम उससे जुड़ा है तो उसका प्रयोग करें। हैशटैग के चयन और उसके प्रयोग को थोड़ा वक्त दीजिए।
इंस्टाग्राम के फीचर स्टोरीज का प्रयोग करें
यह बहुत कारगर फीचर है। इसमें 24 घंटे तक आपकी स्टोरी रहती है। शॉर्ट वीडियोस की मदद से आप अपने को अच्छा एक्सपोजर दे सकते हैं।
एक दमदार थीम के साथ शुरू करें इंस्टाग्राम
'सेलेक्टिव और इफेक्टिव' विचार के साथ इंस्टा का हैंडल बनाए। हर चीज डालने की जगह चुनिंदा और उपयोगी तस्वीर या वीडियो का प्रयोग करें।
इंस्टाग्राम पर आने से पहले कुछ सवाल जरूर अपने आप से पूछे-
- आपका मकसद क्या है ?
- यहां आपका ऑडियंस क्या होगा?
- आप किस चीज का प्रमोशन करना चाहते हैं ?
- क्या आपका प्रोफाइल उसके अनुरूप है ?
प्रभावशाली इंस्टाग्राम हैंडलर बनें
- आप जो पोस्ट कर रहे हैं क्या उसकी मदद से कोई कंपनी अपने यूजर्स तक पहुंच रही है।
- अगर आप ऐसा कर पाते हैं तो सोशल मीडिया पर युवा ग्राहकों तक पहुंचने के लिए ऐसी कंपनी आप के साथ करार भी कर सकती है।
(इन बिंदुओं को ध्यान में रखकर आप शुरुआत करें।)
दरअसल, अलग-अलग कंपनियां इन स्टार्स को इंस्टाग्राम पर अपने प्रोडक्ट्स इंडोर्स करने की खातिर पैसे देते हैं। इसके लिए ये स्टार फीस चार्ज करते हैं।