फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

10 करोड़ की अंगूठी, 36 लाख की ड्रेस और 2.5 करोड़ का पर्स रखती हैं ट्रंप की पत्नी मेलानिया

सार

मेलानिया ट्रंप का ग्रैंड लाइफस्टाइल
मेलानिया ट्रंप: बिग ब्रॉन्ड्स और शाही अंदाज
10 करोड़ की अंगूठी और 36 लाख का जैकेट
फर्स्ट लेडी मेलानिया ट्रंप का अंदाज
विज्ञापन
1 of 14
मेलानिया ट्रंप का ग्रैंड लाइफस्टाइल - फोटो : Social Media
मेलानिया ट्रंप अमेरिका की फर्स्ट लेडी और फैशन की दुनिया का मशहूर नाम। 49 वर्षीय मेलानिया डोनाल्ड ट्रंप की तीसरी पत्नी हैं। अक्सर अपने ड्रेसिंग सेंस और बिग ब्रॉन्ड्स के साथ शाही अंदाज के लिए सुर्खियों में रहती हैं। पार्टी लुक से लेकर फॉर्मल और स्पोर्टी अंदाज में मेलानिया ट्रंप अलग-अलग मंचों पर दिखाई दी हैं। सितंबर 2017 में मिलानिया ट्रंप अपनी गुलाबी ड्रेस के लिए खासा सुर्खियों में आईं जब यूनाइटेड नेशन के एक कार्यक्रम में मेलानिया गहरे गुलाबी रंग की पोशाक में पहुंची, और इसी ड्रेस के लिए सोशल मीडिया पर ट्रोल भी हो गई। आइए जानते हैं मेलानिया ट्रंप के अलग-अलग महंगे ग्लैमर स्टाइल के बारे में सबकुछ-
विज्ञापन

बिग ब्रॉन्ड्स और शाही अंदाज

2 of 14
मेलानिया ट्रंप का अंदाज - फोटो : Social Media
आखिर वह कौन सा अंदाज है, जो मेलानिया ट्रंप को फैशन ट्रेंड सेटर ‘फर्स्ट लेडी’ बनाता है-

मेलानिया को ‘अल्तुजारा’, ‘डेल्पोजो’ , ‘मैरी कटरांटजू’ और माइकल कोरे जैसे ब्रांड्स के परिधान बेहद पसंद हैं। जिसमें भी चटख रंग और ओवरकोट लुक उनको बेहद पसंद है। मेलानिया ट्रंप ब्रांड्स को लेकर काफी शौकीन हैं।
विज्ञापन

सुपर ब्रांड्स की शौकीन है मेलानिया

3 of 14
मेलानिया ट्रंप का ग्रैंड लाइफस्टाइल - फोटो : Social Media
चेक पेंट्स और ब्लैक ओवरकोट मेलानिया का सबसे पसंदीदा स्टाइल है जो अक्सर वो खूबसूरत अंदाज में पहनती है।
 

डोल्से और गब्बाना जैकेट - कीमत लगभग 36 लाख रुपये है

4 of 14
फर्स्ट लेडी का मेलानिया ट्रंप का अंदाज - फोटो : Social Media
डोल्से और गब्बाना जैकेट - कीमत लगभग 36 लाख रुपये (Dolce & Gabbana jacket — $51,500)
मेलानिया ट्रंप ने ( $ 51,500) डोल्से और गब्बाना जैकेट पहनी थी। जिसकी कीमत इतनी ज्यादा है जितना एक आम अमेरिकी सालाना कमाता है। जिसकी कीमत लगभग 36 लाख रुपये है। मल्टीकलर जैकेट उन्होंने जी- 7 सबमिट इटली में पहनी थी।
विज्ञापन

बेशकीमती कस्टम हर्वे पियरे गाउन

5 of 14
मेलानिया ट्रंप का ग्रैंड लाइफस्टाइल - फोटो : Social Media
मेलानिया ट्रंप ने यह ड्रेस डिजाइनर हर्वे पियरे के साथ मिलकर तैयार कराया था। इसके लिए मेलानिया ने अपनी सारी पसंद को हर्वे पियरे के सामने रखा था।
विज्ञापन

हल्के पीले रंग का गुच्ची कोट जिसपर बटरफ्लाई लुक की बेल्ट

6 of 14
फर्स्ट लेडी का मेलानिया ट्रंप का अंदाज - फोटो : social Media
गुच्ची कोट - लगभग 2.5 लाख (Gucci coat — $3,701)
हल्के पीले रंग का गुच्ची कोट जिसपर बटरफ्लाई लुक की बेल्ट थी। यह ड्रेस मेलानिया ने हेल्सिंकी में शिखर सम्मेलन में पहनी, जहां राष्ट्रपति ट्रंप ने रूसी प्रधानमंत्री पुतिन के साथ मुलाकात की थी।
विज्ञापन

माइकल कोरे जैकेट और क्रिश्चियन लुबोटिन हाई हील के जूते

7 of 14
माइकल कोरे जैकेट - फोटो : Social Media
माइकल कोरे जैकेट और क्रिश्चियन लुबोटिन हाई हील के जूते - लगभग 2 लाख रुपये (Michael Kors jacket and Christian Louboutin heels — $2,970) की ड्रेस पहनी मेलानिया ने।
मौका था वॉशिंगटन में फ्रेंच लीडर्स की बैठक का जिसमें मेलानिया ट्रंप और फ्रांसीसी पहली महिला ब्रिगिट मैक्रोन दोनों ने सफेद ड्रेस पहनी थी। 

सुर्ख गुलाबी रंग की ड्रेस में ग्लैम लेडी नजर आई मिलेनिया

8 of 14
सुर्ख गुलाबी रंग की ड्रेस में ग्लैम लेडी - फोटो : Social Media
डेलपोजो ड्रेस -कीमत लगभग 2 लाख रुपये  (Delpozo dress — $2,950)
सितंबर 2017 में मेलानिया ट्रंप अपनी गुलाबी ड्रेस के लिए खासा सुर्खियों में आईं जब यूनाइटेड नेशन के एक कार्यक्रम में मेलानिया गहरे गुलाबी रंग की पोशाक में पहुंचीं।

गुच्ची टॉप में दिखीं खास मिलेनिया

9 of 14
Gucci Top - फोटो : Social Media
गुच्ची ब्लाउज टॉप - कीमत लगभग  78 हजार रुपये  (Gucci blouse — $1,100)
गहरे गुलाबी रंग का यह टॉप अमेरिका की फर्स्ट लेडी मेलानिया ट्रंप ने दूसरी प्रेसिडेंसियल डिबेट के मौके पर पहना था।

बलमैन बटन-डाउन शर्ट और मेलानिया ट्रंप

10 of 14
मेलानिया ट्रंप: बिग ब्रांड्स और शाही अंदाज - फोटो : Social Media
बलमैन बटन-डाउन शर्ट - जिसकी कीमत लगभग 48 हजार रुपये (Balmain button-down shirt — $690) है।
वॉशिंगटन में मेलानिया ट्रंप ने युवा लड़कों और लड़कियों के क्लब का स्वागत किया था उस दौरान उन्होंने खुद को फॉर्मल लुक दिया।

'मुझे बहुत गर्व महसूस हो रहा है अमेरिका की फर्स्ट लेडी के रूप में अपनी पहचान पाकर'

11 of 14
फर्स्ट लेडी का मेलानिया ट्रंप का अंदाज - फोटो : Social Media
हल्के नीले रंग के गाउन में मेलानिया ट्रंप एक कार्यक्रम में पहुंचीं उनकी इस ड्रेस को सबने बहुत पसंद किया।
मेलानिया ट्रंप ने खुद इंस्टाग्राम पर अपनी तस्वीर डालकर यह लिखा 'मुझे बहुत गर्व महसूस हो रहा है अमेरिका की फर्स्ट लेडी के रूप में अपनी पहचान पाकर'।

स्लीवलेस ब्लैक गाउन कैरोलिना हेरेरा ने डिजाइन किया था

12 of 14
मेलानिया ट्रंप का ग्रैंड लाइफस्टाइल - फोटो : Social Media
राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प और गवर्नर बॉल कार्यक्रम के दौरान मेलानिया ट्रम्प, 9 फरवरी, 2020, व्हाइट हाउस में  एक स्लीवलेस ब्लैक गाउन पहना। जिसको कैरोलिना हेरेरा ने डिजाइन किया था।
मेलानिया ट्रंप ने 10 फरवरी, 2020 को व्हाइट हाउस के ब्लू रूम में गवर्नस 'स्पाउस लंच के दौरान यह ड्रेस पहनीं। उन्होंने गुच्ची द्वारा डिज़ाइन एक बेल्ड वूल-क्रेप कोट भी पहना था।
 

10 करोड़ की रिंग पहनकर की थी सगाई

13 of 14
10 करोड़ की अंगूठी पहनती है मेलानिया ट्रंप - फोटो : Social Media
1998 में डोनाल्ड ट्रंप और मेलानिया ट्रंप की पहली बार पार्टी में हुई थी पहली मुलाकात। न्यूयॉर्क सिटी फैशन वीक की पार्टी के दौरान डोनाल्ड और मेलानिया पहली बार मिले थे। उस समय डोनाल्ड ट्रंप 52 साल और मेलानिया 28 की थीं। डोनाल्ड ट्रंप ने मेलानिया को सगाई में दी थी 1.5 मिलियन डॉलर (10,77,63,075 करोड़) की डायमंड रिंग।
विज्ञापन

श्वेत सुंदर अंदाज में पहुंची भारत

14 of 14
मेलानिया ट्रंप का ग्रैंड लाइफस्टाइल - फोटो : Social Media
भारत के लिए अपनी खास पोशाक को मेलानिया ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया पर शेयर किया। सफेद रंग का जंपसूट जिसपर बनारसी बेल्ट बंधी हुई थी। बेहद शालीन शाही अंदाज में अमेरिकी फर्स्ट लेडी भारत की जमीन पर उतरीं। 

जितनी महंगी ड्रेस मेलानिया पहनती हैं उससे महंगे पर्स (व्हाइट हिमालय बिर्किन) भी लेती हैं। हालांकि, अब तक का बिकने वाला सबसे महंगा बिर्किन बैग, जिसे व्हाइट हिमालय बिर्किन कहा जाता है,
£ 287,403.99 ( ढाई करोड़ लगभग )  में बेचा जाता है। इसमें 18-कैरेट-गोल्ड हार्डवेयर पर 240 से अधिक हीरे के साथ नीलोटिक मगरमच्छ से बनाया गया। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें