फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेहद आलीशान है प्रियंका चोपड़ा-निक जोनस का बंगला, शादी के तुरंत बाद 46 करोड़ में खरीदा था आशियाना

Thu, 18 Jul 2019 02:37 PM IST
मोना नारंग लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 8
priyanka chopra - फोटो : Instagram
बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा आज अपना 37वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रही हैं । साल 2000 में मिस वर्ल्ड का खिताब जीत चुकीं प्रियंका ने पिछले साल अमेरिकन सिंगर निक जोनस के साथ सात फेरे लिए। सोशल मीडिया पर दोनों की आए दिन साथ में मस्ती करते हुए तस्वीरें वायरल होती रहती हैं। शादी के तुरंत बाद निक ने प्रियंका को बेहद आलिशान बंगला गिफ्ट किया था। उनका यह घर उन्हीं की तरह खूबसूरत है। फैंस को हमेशा अपने फेवरेट स्टार से जुड़ी हर बात जानने की जिज्ञासा रहती है, जिस वजह से आज हम लेकर आए हैं प्रियंका के ड्रीम होम की कुछ तस्वीरें।


 
विज्ञापन

2 of 8
priyanka villa - फोटो : Facebook
प्रियंका और निक के विला की कुछ तस्वीरें वेबसाइट TMZ पर रिवील हुई थी। वेबसाइट की रिपोर्ट के मुताबिक उनका यह बंगला 4,129 सक्वॉयर फीट में फैला हुआ है और इसमें 5 बेडरूम हैं।
विज्ञापन

3 of 8
priyanka chopra - फोटो : Facebook
पूरे घर में चार बाथरूम हैं और घर की दीवारों पर लकड़ी की फ्लोरिंग की गई है । स्विमिंग पूल के आस-पास का एरिया लकड़ी से बनी छत से कवर है। निक का ये विला Beverly Hills पर स्थित है ।

4 of 8
priyanka chopra - फोटो : Facebook
विला को जो सबसे खास बनाता है वो है इसका ओपन पूल है। इस पूल से पहाड़ियों का शानदार नजारा देखने को मिलता है। प्रियंका और निक के इस विला को चांद की रोशनी में देखेंगे तो और भी ज्यादा खूबसूरत पाएंगे। 
विज्ञापन

5 of 8
priyanka chopra - फोटो : Facebook
इस विला की दीवारें कांच की हैं, जो इसे एंटीक लुक देती हैं। इस विला को स्पेस इंटरनेशनल नाम की एक आर्किटेक्चर कंपनी ने डिजाइन किया है । 
विज्ञापन

6 of 8
priyanka chopra - फोटो : Facebook
निक ने जो प्रियंका के लिए यह खूबसूरत घर 60 लाख डॉलर यानी करीब 46 करोड़ रुपये में खरीदा था। रिपोर्ट के मुताबिक, निक जोनस ने प्रियंका चोपड़ा को शादी के लिए प्रपोज करने से कुछ महीनों पहले ही इस घर को खरीदा था। यहीं नहीं निक ने प्रियंका को इसी जगह पर प्रपोज किया था ।
विज्ञापन

7 of 8
priyanka chopra - फोटो : Facebook
बता दें, प्रियंका चोपड़ा का मुंबई में भी घर है। इस घर को उन्होंने  2016 में खरीदा था। रिपोर्ट्स के मुताबिक प्रियंका के इस घर की कीमत लगभग 100 करोड़ रुपये है। इसके अलावा भी प्रियंका मुंबई में कई फ्लैट्स की मालकिन हैं।
 
विज्ञापन

8 of 8
priyanka chopra - फोटो : Facebook
वर्सोवा में एक बिल्डिंग में प्रियंका के तीन बड़े फ्लैट हैं। साथ ही न्यूयॉर्क में भी उनकी प्रॉपर्टी है, जिसकी कीमत 30 करोड़ रुपए है । उनके पास गोवा में भी जमीन है । खबरों की मानें तो बागा बीच पर भी उनका एक बंगला है जो 20 करोड़ रुपए का है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें