फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

World Emoji Day: इस इमोजी का सबसे ज्यादा इस्तेमाल करते हैं भारतीय, जानें क्या है इसका इतिहास

Wed, 17 Jul 2019 11:34 AM IST
मोना नारंग लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
emoji day - फोटो : max pixel
हर साल दुनियाभर में 17 जुलाई को वर्ल्ड इमोजी डे मनाया जाता है। साल 2014 से ही यह डे मनाया जा रहा है। आज के वक्त में टैक्सट मैसेज में इमोजी का सबसे ज्यादा इस्तेमाल होता है। शायद ही कोई होगा जो चैटिंग के दौरान एक-दूसरे को इमोजी न भेजें। ऐसा इसलिए भी है क्योंकि इमोजी के जरिए लोग अपनी भावनाओं को आसानी से समझा पाते हैं। रोने से लेकर गुस्सा और बुखार सब एक इमोजी के जरिए समझाया जा सकता है। अगर आप किसी से प्यार करते हैं तो अपनी सारी भावनाओं को एक इमोजी के जरिए चंद सेकेंड में उस तक पहुंचा सकते हैं। आइए जानते हैं क्या है इमोजी की कहानी और भारतीय किस इमोजी का सबसे ज्यादा इस्तेमाल करते हैं...
 
विज्ञापन

2 of 6
emoji day - फोटो : max pixel
भारतीय सबसे ज्यादा 'खुशी के आंसू और 'ब्लोइंग अ किस' इमोजी का इस्तेमाल करते हैं। इस बात की तस्दीक एक रिपोर्ट में की गई है। इस रिपोर्ट को वर्ल्ड इमोजी डे से ठीक एक दिन पहले टेक कंपनी बोबल एआई ने जारी किया था। दरअसल, इमोजी ने भावनाओं के संप्रषण को इतना आसान कर दिया है कि शब्दों की जरूरत ही एक तरह से कम हो गई है। 
विज्ञापन

3 of 6
इमोजी - फोटो : pixabay
छह साल पहले तक किसी ने कल्पना भी नहीं की होगी कि एक दिन वर्ल्ड इमोजी डे मनाया जाएगा। लेकिन इमोजी के जरिए जब से मैसेजिंग की दुनिया में क्रांति आई यह हमारी जिंदगी का अहम हिस्सा बन गया और साल 2014 से बकायदा हम एक दिवस के तौर पर इसका जश्न भी मनाने लगे। क्या आप जानते हैं कि जिस स्माइली को आप आज भेजते हैं उसे सबसे पहले किसने बनाया होगा? बता दें कि दुनिया में सबसे पहले स्माइली फेस अमेरिका में बनाया गया था। इसे 'हार्वी रोस बॉल' ने बनाया था।
 

4 of 6
emoji day - फोटो : Pixabay
मेरीका में जन्मे हार्वी ने इस स्माइली फेस को जब तैयार किया था, तब उन्हें पता भी नहीं था कि यह लोगों के बीच इतना ज्यादा लोकप्रिय हो जाएगा। उन्होंने कभी इसे पेटेंट भी नहीं करवाया।
विज्ञापन

5 of 6
emoji day - फोटो : Pixabay
हार्वी 1963 में एक एडवरटाइजिंग और पीआर एजेंसी चलाते थे। इसी दौरान स्टेट म्युचुअल लाइफ एश्योरेंस कंपनी ऑफ अमेरिका उनके सामने अपनी एक परेशानी लेकर पहुंची। उस दौरान इस कंपनी ने किसी दूसरी कंपनी के साथ विलय कर लिया था। इससे कंपनी के कर्मचारी बेहद नाराज थे। हार्वी ने इस समस्या का समाधान करने के लिए ‘स्माइली फेस’ तैयार किया। उन्हें इसे तैयार करने के लिए 45 डॉलर मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
emoji day - फोटो : Pixabay
रूठे कर्मचारियों को मनाने के लिए हुआ था इसका पहली बार इस्तेमाल
पीले रंग का ये हंसता हुआ चेहरा रूठे कर्मचारियों को मनाने के लिए बनाया गया था। इस स्माइली फेस को इतना पसंद किया गया कि देखते ही देखते यह पूरी दुनिया में छा गया। साल 1971 में 5 करोड़ स्माइली फेस बटन छपे और बेचे गए। 1999 में यूएस पोस्टल सर्विस डिपार्टमेंट ने स्माइली फेस स्टांप जारी किया था। आज टी शर्ट से लेकर बॉल बैडशीट, कुशन कवर हर चीज में स्माइली छपी नजर आती है। लोग के दिल में इसकी खास जगह है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें