फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कितनी होगी विराट कोहली की कमाई और बैंक बैलेंस? यहां मिलेंगे सभी सवालों के जवाब

Sun, 12 Aug 2018 04:01 PM IST
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
virat kohli
विश्व के टॉप इंटरनेशनल बल्लेबाज और भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली की ब्रांड वैल्यू सभी को मालूम है। ये दुनिया के उन चंद खिलाड़ियों में से एक हैं जो सबसे कम उम्र में ज्यादा कमाते हैं। अक्सर आपको ये जानने की जिज्ञासा होती होगी कि 10 साल से टीम इंडिया के लिए खेल रहे विराट की आखिर कितनी कमाई है। आपके दिमाग में उनकी संपत्ति को लेकर सवाल आता होगा। आज आपको आपके इन सारे सवालों का जवाब भी मिल जाएगा। दरअसल फिनिएप नाम की एक वेबसाइट नेे विराट की नेट वर्थ का ब्यौरा दिया है...
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 4
विराट और अनुष्का
फिनिएप में छपी रिपोर्ट के अनुसार, विराट की मैच फीस से लेकर एंडोर्समेंच से होने वाली सालाना कमाई 121 करोड़ रुपये हैं और उनकी कुल संपत्ति 390 करोड़ रुपये की है। विराट आईपीएल में हर सीजन खेलने की 14 करोड़ फीस लेते हैं। विराट कोहली आईपीएल के इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी हैं।
विज्ञापन

3 of 4
virat and anushka
विराट को वनडे में खेलने के 30 लाख, टेस्ट मैच के 50 लाख और टी-20 इंटरनेशनल के 20 लाख रुपये मिलते हैं। विराट की प्रॉपर्टीज की बात करें तो विराट के पास 42 करोड़ की प्रॉपर्टी है। जिसमें दो घर शामिल है। उनका एक घर दिल्ली में है और दूसरा मुंबई के बांद्रा में। 
विज्ञापन

4 of 4
virat kohli
साल 2012 में ही उन्होंने 9 करोड़ रुपये का बांद्रा में एक अपार्टमेंट खरीदा था। इस घर के इंटीरियर को बदवाने में विराट मे 1.5 करोड़ रुपये खर्च किए थे। विराट के पास मर्सडीज, ऑडी और बीएमडब्ल्यू से लेकर कुल 6 कारें हैं जिनकी कीमत 9 करोड़ रुपये है। 6 कारों में से कुछ उन्होंने खरीदी हैं, तो कुछ उन्हें गिफ्ट में मिली हैं। रिपोर्ट में एक और चौंकाने वाला खुलासा किया है कि विराट के बैंक खाते में सिर्फ 3 करोड़ रुपये हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें