फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारतीय वायु सेना दिवस की शुभकामनाएं: 'आसमान के वीरों को सलाम', वायु दिवस पर इन संदेशों से दें शुभकामनाएं

Thu, 08 Oct 2026 09:54 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Indian Air Force Day Wishes 2026: आज भारतीय वायु सेना दिवस मनाया जा रहा है। इस मौके पर वायु सेना और वीर योद्धाओं को सम्मान देने के लिए कुछ खास संदेश शेयर करें। सोशल मीडिया पर पोस्ट करें।
विज्ञापन
1 of 5
भारतीय वायु सेना दिवस की शुभकामनाएं - फोटो : AI
Happy IAF Day 2026: भारतीय वायु सेना दिवस हर साल 8 अक्तूबर 2026 को मनाया जाता है। वायु सेना दिवस देश की सुरक्षा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले वायु योद्धाओं के साहस, अनुशासन और समर्पण को सम्मान देने का अवसर है। आसमान की ऊंचाइयों पर देश की सीमाओं की निगरानी से लेकर मुश्किल परिस्थितियों में राहत और बचाव अभियानों तक, भारतीय वायु सेना की भूमिका बेहद महत्वपूर्ण रही है।

इस दिन देशभर में लोग वायु सेना के जवानों और अधिकारियों के प्रति सम्मान व्यक्त करते हैं और उनके अदम्य साहस को याद करते हैं। वायु सेना दिवस केवल एक सैन्य अवसर नहीं, बल्कि उन परिवारों और जवानों के प्रति आभार जताने का भी दिन है, जो देश की सेवा को सर्वोपरि रखते हैं।

इस खास मौके पर आप अपने दोस्तों, परिवार और सोशल मीडिया पर देशभक्ति से भरे संदेश भेजकर भारतीय वायु सेना की गौरव गाथा गा सकते हैं। साथ ही वायु योद्धाओं के प्रति सम्मान व्यक्त कर सकते हैं। यहां से डाउनलोड करें वायु सेना दिवस के शानदार संदेश और आकर्षक वाॅलपेपर।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
वायु सेना दिवस की शुभकामनाएं - फोटो : AI


-------------------------------

उनकी हर उड़ान देश के नाम होती है,
इसलिए भारत की शान आसमान होती है।

वायु सेना दिवस की शुभकामनाएं!

--------------------------------

विज्ञापन

3 of 5
वायु सेना दिवस की शुभकामनाएं - फोटो : AI
------------------------

न डर है किसी आंधी का, न डर किसी तूफान का,
वीर वायुसैनिक हैं गौरव हिंदुस्तान का।

वायु सेना दिवस की शुभकामनाएं!

--------------------------------

4 of 5
वायु सेना दिवस की शुभकामनाएं - फोटो : AI
------------------------

सरहद हो या आसमान, पहरा उनका रहता है,
भारत मां का हर वीर सदा तैयार रहता है।

वायु सेना दिवस की शुभकामनाएं 

-----------------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
वायु सेना दिवस की शुभकामनाएं - फोटो : AI
--------------------------------------

आसमान की ऊंचाइयों पर जिनका पहरा है,
उनके साहस से सुरक्षित तिरंगा हमारा है।
देश की रक्षा में जो हर पल तैयार रहते हैं,
ऐसे वायु सैनिकों को हम दिल से सलाम करते हैं।

वायु सेना दिवस की शुभकामनाएं 

-------------------------------
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें