फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Independence Day 2025: 15 अगस्त पर भेजें ये जोशीली शायरियां, कविताएं और गीत, हर कोई हो जाएगा भावुक

Fri, 15 Aug 2025 12:05 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Happy Independence Day Photo: सोशल मीडिया और डिजिटल युग में देशभक्ति की कविताएं और शायरियां भेजना एक आसान लेकिन प्रभावी तरीका है, जिससे हम अपने दोस्तों, परिवार और समाज में आजादी के महत्व को याद दिला सकते हैं।
विज्ञापन
1 of 5
स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं - फोटो : Amar Ujala
Happy Independence Day Poster: 15 अगस्त हमारे देश की आज़ादी का पर्व है, जब लाखों स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान और संघर्ष ने हमें गुलामी से मुक्ति दिलाई। स्वतंत्रता दिवस पर अपने दोस्तों, रिश्तेदारों और करीबियों को आजादी से जुड़ी शायरी, कविताएं और देशभक्ति के गीत भेजकर आजादी का पर्व मनाएं। शायरी, कविताएं और गीत इन वीरों की गाथाओं, उनके साहस और देशभक्ति की भावना को संक्षिप्त, प्रभावी और दिल को छूने वाले शब्दों में व्यक्त करती हैं। यह भावनाएं लोगों के दिलों में सीधे उतर जाती हैं और देशप्रेम की लौ को प्रज्वलित करती हैं।

सोशल मीडिया और डिजिटल युग में देशभक्ति की कविताएं और शायरियां भेजना एक आसान लेकिन प्रभावी तरीका है, जिससे हम अपने दोस्तों, परिवार और समाज में आजादी के महत्व को याद दिला सकते हैं। स्वतंत्रता दिवस पर अपने प्रियजनों को शायरी और कविताएं भेजकर सभी को शुभकामनाएं दें और देशप्रेम की भावना को जागृत करें।

Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं - फोटो : Amar Ujala

सारे जहाँ से अच्छा, हिन्दोस्तां हमारा,
हम बुलबुलें हैं इसकी, ये गुलिस्तां हमारा।

मजहब नहीं सिखाता, आपस में बैर रखना,
हिंदी हैं हम, वतन है, हिन्दोस्तां हमारा।
विज्ञापन

3 of 5
स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं - फोटो : Amar Ujala

ऐ मेरे वतन के लोगों
ज़रा आंख में भर लो पानी।
जो शहीद  हुए हैं उनकी
ज़रा याद करो कुर्बानी।

 

4 of 5
स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं - फोटो : Amar Ujala

जहाँ डाल-डाल पर सोने की चिड़िया करती है बसेरा
वो भारत देश है मेरा।

जहाँ सत्य, अहिंसा और धर्म का पग-पग लगता डेरा
वो भारत देश है मेरा।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं - फोटो : Amar Ujala

विजय विश्व तिरंगा प्यारा,
झंडा ऊंचा रहे हमारा।

जान से प्यारा हिंदुस्तान हमारा  
झंडा ऊंचा रहे हमारा।  


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें