फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IND vs AUS Final: बर्बाद हो चुके करियर से विश्व कप के फाइनल तक, ऐसी है कुलदीप यादव की सफलता की कहानी

Sun, 19 Nov 2023 03:30 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

कुलदीप यादव के खत्म होते करियर से वर्ल्ड कप के मैदान तक उनके करियर, लाइफस्टाइल और नेट वर्थ के बारे में जानिए।
विज्ञापन
1 of 5
कुलदीप यादव - फोटो : सोशल मीडिया
IND vs AUS World Cup 2023 Final Kuldeep Yadav Lifestyle: अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में विश्व कप 2023 का फाइनल मैच भारत और आस्ट्रेलिया के बीच बहुत रोमांचक चल रहा है। क्रिकेट प्रेमी और दर्शक मैच के हर शाॅट को बहुत सावधानी के साथ देख रहे हैं। इस मैच में भारतीय टीम की ओर से कुलदीप यादव भी खेल रहे हैं। कुलदीप यादव उन खिलाड़ियों में से हैं, जिन्होंने अपने करियर में बहुत उतार चढ़ाव देखे।

करीब दो साल पहले कुलदीप यादव का करियर खत्म होने की कगार पर था, उन्हें आईपीएल में मौका नहीं मिला लेकिन जब उनका कमबैक हुआ तो उन्होंने अपने सराहनीय प्रदर्शन से वर्ल्ड कप 2023 के लिए जगह बना ली। आइए जानते हैं खत्म होते करियर से वर्ल्ड कप के मैदान तक उनके करियर, लाइफस्टाइल और नेट वर्थ के बारे में।
 
विज्ञापन

2 of 5
क्रिकेटर कुलदीप यादव
कुलदीप यादव का करियर

दो साल पहले तक कुलदीप यादव का करियर खत्म होता दिख रहा था, हालांकि पिछले साल कुलदीप यादव की वापसी विश्व कप के लिए चुनी गई 15 सदस्यीय भारतीय टीम में जगह बनाकर हुई। उन्हें युजवेंद्र चहल और आर अश्विन पर तरजीह दी गई। कुलदीप ने एशिया कप 2023 में कमाल दिखाया और अब विश्व कप में भी शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं।
विज्ञापन

3 of 5
kuldeep yadav
कुलदीप यादव का आलीशान घर

कुलदीप यादव यूपी के कानपुर जिले के रहने वाले हैं। कानपुर में ही कुलदीप का शानदार डिजाइनर घर है। इसके अलावा देश में कई रियल एस्टेट प्रॉपर्टी के मालिक हैं।

कुलदीप यादव की गाड़ियां

टीम इंडिया के इस स्पिनर के पास करोड़ों की लग्जरी गाड़ियां हैं। उनके कार कलेक्शन में बीएमडब्ल्यू, ऑडी , रेंज रोवर शामिल हैं।  
 

4 of 5
कुलदीप यादव - फोटो : सोशल मीडिया
कुलदीप यादव की कमाई

कुलदीप यादव आईपीएल में भी खेल चुके हैं और ब्रांड विज्ञापनों के जरिए भी वह कमाते हैं। ब्रांड एंडोर्समेंट के लिए केएल राहुल एक करोड रुपये चार्ज करते हैं। आईपीएल में कोलकाता नाइट राइडर्स ने 2021 तक कुलदीप को 58 करोड़ रुपये में रिटेन किया गया। 2022 में दिल्ली कैपिटल ने उन्हें 20 करोड़ में खरीदा।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
कुलदीप यादव - फोटो : सोशल मीडिया
कुलदीप यादव की नेटवर्थ

चाइनामैन स्पिनर कुलदीप यादव की कुल संपत्ति लगभग 32 करोड़ रुपये की है। उनकी अधिकतर कमाई क्रिकेट के जरिए ही होती है। हालांकि वह ब्रांड एंडोर्समेंट से भी मोटी कमाई करते हैं। सालाना कुलदीप लगभग 5 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई कर लेते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें