फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IND vs AUS Final: विश्व कप फाइनल के लिए टीम इंडिया का बढ़ाएं हौसला, इन वाॅलपेपर के जरिए कहें 'गुड लक'

Sun, 19 Nov 2023 11:12 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

अगर आप टीम इंडिया को विश्व कप फाइनल मैच के लिए गुड लक कहना चाहते हैं, तो सोशल मीडिया पर खिलाड़ियों को टैग करते हुए इन वॉलपेपर को अपलोड करें और भारतीय क्रिकेट टीम को #JaiHo #WorldCup2023 हैशटैग के साथ फाइनल के लिए शुभकामनाएं दें।
विज्ञापन
1 of 5
Ind vs Aus World Cup 2023 Final Wishes - फोटो : Amar Ujala
IND vs AUS World CUP 2023 Final : इंतजार खत्म हो गया है। आज यानी 19 नवंबर, रविवार को एक दिवसीय क्रिकेट विश्व कप 2023 का फाइनल मैच अहमदाबाद में भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेला जाएगा। वर्ल्ड कप के फाइनल को लेकर सभी उत्साहित हैं। देशवासी टीम इंडिया की जीत की दुआएं मांग रहे हैं। टीम इंडिया के मौजूदा फाॅर्म को देखते हुए लोग विश्व कप के फाइनल में भारत की जीत को लेकर आश्वस्त हैं, हालांकि ऑस्ट्रेलिया की चुनौती को आसान नहीं मान रहे। इस दौरान लोग सोशल मीडिया जैसे, व्हाट्सअप, फेसबुक, इंस्टाग्राम व ट्विटर के माध्यम से भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया विश्व कप फाइनल मैच पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं और मैच में जीत के लिए टीम इंडिया को शुभकामनाएं भेज रहे हैं। 

अगर आप भी टीम इंडिया को विश्व कप के फाइनल मैच के लिए गुड लक कहना चाहते हैं, तो यहां दिए सुंदर वॉलपेपर को डाउनलोड करें। सोशल मीडिया पर खिलाड़ियों को टैग करते हुए इन वॉलपेपर को अपलोड करें और भारतीय क्रिकेट टीम को #JaiHo #WorldCup2023 हैशटैग के साथ फाइनल के लिए शुभकामनाएं दें।  
विज्ञापन

2 of 5
Ind vs Aus World Cup 2023 Final Wishes - फोटो : Amar Ujala
आपकी जीत से चमक उठे आकाश वर्ल्ड कप के मैदान में हो आपकी जय-जयकार खेलो, जीतो, हमें है टीम इंडिया पर नाज।
गुड लक टीम इंडिया
विज्ञापन

3 of 5
Ind vs Aus World Cup 2023 Final Wishes - फोटो : amar ujala
टीम इंडिया आज अपना जादू दिखा दो विरोधी टीम को अपने बल्ले का दम दिखा दो फाइनल के मैदान में भारत को विजय बना दो।
गुड लक टीम इंडिया

4 of 5
Ind vs Aus World Cup 2023 Final Wishes - फोटो : Amar Ujala
खेलो दिल से, हर लम्हा बना दो मजेदार फाइनल मैच में जीत हो इतनी विराट वर्ल्ड कप 2023 बन जाए हमेशा के लिए यादगार
गुड लक टीम इंडिया
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Ind vs Aus World Cup 2023 Final Wishes - फोटो : amar ujala
जीत की दिशा में बढ़ते चलो दिल में जोश, हौसला मत हारो खेल का मैदान है जंग का सागर वर्ल्ड कप के फाइनल में विजय बनो।
गुड लक टीम इंडिया
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें