भारतीय मौसम विभाग (IMD) के अनुसार आज से लू का रेड अलर्ट जारी हो चुका है। आज से नौतपा की शुरुआत भी हो चुकी है और आसमान से धूप आग की तरह बरसेगी। मौसम विभाग ने देश के उत्तरी राज्यों में लू का भी खतरा बताया है। राजस्थान, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, मध्यप्रदेश और तेलंगाना के अधिकतर हिस्से भीषण लू की चपेट में रह सकते हैं। इन राज्यों में लगातार तापमान बढ़ने की संभावना के चलते 'रेड' वार्निंग दी गई है। पूर्वी उत्तर प्रदेश के लिए 'ऑरेंज' वार्निंग जारी की गई है। लू से बचने के लिए आपको सावधानी बरतने के साथ कुछ घरेलू उपायों को अपनाना चाहिए।