फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Getting Early: सुबह-सवेरे उठने में आता है आलस और बेड छोड़ने का नहीं करता है मन, तो अभी करें इन टिप्स को फॉलो

Wed, 26 Feb 2025 09:52 AM IST
दीक्षा पाठक लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

अगर आप जल्दी उठकर पूजा-अर्चना करते हैं और एक्सरसाइज करते हैं तो भी आपका पूरा दिन काफी अच्छा जाता है। तो आज की इस खबर में हम आपको यहां कुछ आसान और असरदार टिप्स दिए गए हैं, जो आपको रोजाना समय पर जागने में मदद करेंगे।
विज्ञापन
1 of 5
सुबह जल्दी जागने के क्या हैं टिप्स - फोटो : freepik.com
सुबह जल्दी उठना कई लोगों के लिए एक मुश्किल काम हो सकता है, खासकर अगर आप देर रात तक जागने के आदी हैं। लेकिन अगर आप अपनी दिनचर्या को हेल्दी और प्रोडक्टिव बनाना चाहते हैं, तो जल्दी उठने की आदत आपके लिए बेहद फायदेमंद हो सकती है। अगर आप विद्यार्थी हैं तो जल्दी उठकर पढ़ने से सब याद हो जाता है। यही नहीं, अगर आप जल्दी उठकर पूजा-अर्चना करते हैं और एक्सरसाइज करते हैं तो भी आपका पूरा दिन काफी अच्छा जाता है। तो आज की इस खबर में हम आपको यहां कुछ आसान और असरदार टिप्स दिए गए हैं, जो आपको रोजाना समय पर जागने में मदद करेंगे।
विज्ञापन

2 of 5
सुबह जल्दी जागने के क्या हैं टिप्स - फोटो : freepik.com
1. एक नियमित सोने और उठने का रूटीन बनाएं
हर दिन एक ही समय पर सोने और जागने की आदत डालें, यहां तक कि वीकेंड पर भी। इससे आपकी बॉडी क्लॉक सेट हो जाएगी और धीरे-धीरे बिना अलार्म के भी आप तय समय पर उठने लगेंगे।

2. धीरे-धीरे अलार्म का समय पहले करें
अगर आप बहुत देर से उठते हैं, तो एकदम से सुबह 5 बजे उठना मुश्किल होगा। इसलिए, हर दिन अपने अलार्म को 10-15 मिनट पहले सेट करें। इससे आपका शरीर धीरे-धीरे इस बदलाव को स्वीकार करेगा।
विज्ञापन

3 of 5
सुबह जल्दी जागने के क्या हैं टिप्स - फोटो : freepik.com
3. रात को जल्दी सोने की आदत डालें
अगर देर रात तक जागने की आपकी आदत है, तो इसे बदलना जरूरी है। सोने से पहले कैफीन और स्क्रीन टाइम (मोबाइल, लैपटॉप) से बचें। इसके बजाय, कोई रिलैक्सिंग एक्टिविटी करें, जैसे किताब पढ़ना या मेडिटेशन करना।

4. सुबह जल्दी उठने के लिए एक कारण तय करें
अगर आपके पास सुबह उठने का कोई ठोस कारण नहीं होगा, तो बार-बार स्नूज मारने का मन करेगा। लेकिन अगर आपके पास एक्सरसाइज, पढ़ाई, या कोई दिलचस्प काम करने का लक्ष्य होगा, तो जागना आसान लगेगा।

4 of 5
सुबह जल्दी जागने के क्या हैं टिप्स - फोटो : freepik.com
5. अलार्म घड़ी को बेड से दूर रखें
अगर अलार्म पास में होगा, तो आप उसे बंद करके फिर से सो सकते हैं। इसलिए, इसे बेड से दूर रखें ताकि उठकर उसे बंद करना पड़े, इससे आप थोड़ा एक्टिव हो जाएंगे।

6. सुबह सूरज की रोशनी और ताजी हवा लें
नेचुरल लाइट और ताजी हवा आपको नेचुरली जगाने में मदद करती है। सुबह उठते ही खिड़कियां खोलें, बाहर टहलें, या हल्की स्ट्रेचिंग करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सुबह जल्दी जागने के क्या हैं टिप्स - फोटो : freepik.com
7. रात को भारी भोजन और स्क्रीन टाइम से बचें
रात को बहुत ज्यादा तला-भुना या मीठा खाना आपकी नींद को प्रभावित कर सकता है। इसलिए, सोने से 1-2 घंटे पहले हल्का भोजन करें और डिजिटल डिवाइसेज का इस्तेमाल कम करें।

8. दिनभर एक्टिव रहें
अगर आप पूरे दिन फिजिकली एक्टिव रहेंगे, तो आपका शरीर थक जाएगा और रात में अच्छी नींद आएगी। वॉकिंग, एक्सरसाइज, और योग जैसी गतिविधियां आपकी नींद को बेहतर बनाएंगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें