फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अगर आपको भी चुनाव परिणाम की हो रही है चिंता, तो ऐसे कम करें तनाव

Wed, 22 May 2019 02:55 PM IST
पंखुड़ी सिंह लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
election 2019 - फोटो : अमर उजाला
लोकसभा चुनाव 2019 के परिणाम कल यानी 23 मई को घोषित हो जाएंगे। भारत की 1.3 अरब जनता बेसब्री से नई सरकार का इंतजार कर रही है। चुनाव के परिणाम को लेकर जितनी ज्यादा उत्सुकता है वहीं दूसरी ओर लोगों में चिंता भी बनी हुई है। जी हां, जितनी फिक्र नेताओं को अपनी सरकार बनाने की है उससे ज्यादा चिंता का माहौल लोगों के बीच तबसे देखने को मिल रहा है जबसे चुनाव शुरू हुए थे। चुनाव की चिंता को 'इलेक्शन एंग्जाइटी डिसऑर्डर’ का नाम दिया गया है। अगर आपको चुनाव के परिणाम को लेकर चिंता हो रही है तो ऐसे निपटें। 

 
विज्ञापन

2 of 5
अमेरिकी मनोवैज्ञानिक एसोसिएशन द्वारा 2016 में अमेरिकी राष्ट्रपति चुनावों के आसपास किए गए एक सर्वेक्षण से पता चला है कि लगभग आधे देश ने महसूस किया कि चुनाव उनके जीवन में बहुत या कुछ हद तक तनाव का स्रोत है। भारत में चुनाव को लेकर इतना तनाव और चिंता है कि बचपन की दोस्ती टूटने और सहकर्मियों के बीच झगड़े होने और शादी टूटने की भी खबरें आ चुकी हैं। 

 
विज्ञापन

3 of 5
अगर आप इस दर में हैं कि जिस पार्टी को वोट दिया है उसकी सरकार नहीं बनी तो क्या होगा। ऐसे में ये टिप्स आजमाएं। अगर सोशल मीडिया की बकबक आपको प्रभावित कर रही है, तो इससे ब्रेक ले लें। 

 

4 of 5
उन लोगों के साथ समानताएं खोजें, जो विरोधी पक्ष में हैं। आप पाएंगे कि राजनीति के अलावा, बहुत कम चीजें है जो आपको अलग करती है। जान लें कि चिंता की कुछ मात्रा सामान्य है। इसे कुछ रचनात्मक उपयोग के लिए रखें। 

 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
खबरों के रूप में आप तक कितने विचार पहुंच रहे हैं, उन्हें सीमित करें। अनेक प्लेटफार्मों की जांच करें जो विचारों के स्थान पर तथ्यात्मक समाचारों को प्राथमिकता देते हैं और आपका मन बनाते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें