फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sweat Smell: गर्मियों में पसीने की बदबू से हैं परेशान, तो अपनाएं ये घरेलू उपाय

Mon, 07 Apr 2025 11:32 PM IST
सोनिया चौहान लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

गर्मियां आते ही लोग पसीने औप उससे आने वाली दुर्गंध से परेशान होने लगते हैं। ऐसे में कुछ घरेलू उपाय अपनाकर आप पसीने की दुर्गंध को दूर कर सकते हैं।
विज्ञापन
1 of 6
पसीने की बदबू दूर करने के घरेलू उपाय - फोटो : freepik
गर्मी आते ही लोग पसीने की समस्या से जूझने लगते हैं। वहीं कुछ लोगों के शरीर से पसीने की ज्यादा दुर्गंध भी आती है जिसकी वजह से कई बार उन्हें शर्मिंदगी का सामना भी करना पड़ता है। आज हम आपको पसीने की बदबू से बचने के कुछ घरेलू उपायों के बारें में बताएंगे। जिससे आपके शरीर से पसीने के कारण आने वाली दुर्गंध को कम किया जा सकता है।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
नींबू - फोटो : freepik
नींबू

नींबू के रस में मौजूद साइट्रिक एसिड बैक्टीरिया को मारता है, जिससे पसीने की दुर्गंध कम होती है। इसके लिए आप नींबू के रस को सीधे अंडरआर्म्स या नहाने के पानी में मिलाकर भी इस्तेमाल कर सकते हैं।
विज्ञापन

3 of 6
नारियल का तेल - फोटो : freepik
नारियल का तेल

नारियल के तेल में मौजूद एंटी-बैक्टीरियल गुण पसीने से दुर्गंध पैदा करने वाले बैक्टीरिया को कम करने में मदद करते हैं। रात को सोने से पहले शरीर के उन हिस्सों पर जहा्ं पसीना ज्यादा आता हो वहां नारियल का तेल लगाकर हल्की मसाज करनी चाहिए।

 

4 of 6
नीम - फोटो : freepik
नीम

नीम के पत्तों में मौजूद एंटीबैक्टीरियल और एंटीफंगल गुण पसीने से दुर्गंध पैदा करने वाले बैक्टीरिया को खत्म करते हैं। इसके पत्तों को पानी में उबालकर नहाने से पसीने की दुर्गंध दूर की जा सकती है।
विज्ञापन

5 of 6
आलू - फोटो : freepik
आलू

आलू एक प्राकृतिक क्लींजर है जो त्वचा में मौजूद गंदगी को निकाल देता है। इसकी स्लाइस को पसीने वाली जगह पर रगड़ने से पसीने की दुर्गंध से छुटकारा पाया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
सेंधा नमक - फोटो : freepik
सेंधा नमक

सेंधा नमक में मौजूद क्लींजिंग गुण त्वचा की सतह पर रहने वाले रोगाणुओं की क्रिया को प्रभावित कर पसीने और उसकी दुर्गंध को खत्म करते हैं। इसे गुनगुने पानी में डालकर अच्छी तरह मिलाकर नहाने से पसीने की दुर्गंध को दूर किया जा सकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें