फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kitchen Tips: एक ही दिन में सूख जाता है हरा धनिया तो अपनाएं ये नुस्खे, हफ्तों तक रहेगा तरोताजा

Sun, 06 Apr 2025 03:31 PM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

अगर आप भी हरे धनिए के जल्दी सूख जाने से परेशान हैं, तो एक बार कुछ नुस्खे ट्राई कर लें। इन नुस्खों को अपनाने के बाद धनिया हफ्तों तक ताजा रहेगा। 
विज्ञापन
1 of 6
एक ही दिन में सूख जाता है हरा धनिया तो अपनाएं ये नुस्खे - फोटो : Freepik.com
Kitchen Tips: गर्मी का मौसम शुरू हो गया है। इस मौसम की सबसे बड़ी दिक्कत होती है, खाने के सामान का खराब होना। दरअसल, गर्मी के इस मौसम में खाने का समान यदि फ्रिज में न रखा जाए तो तत्काल खराब हो जाता है। इसके साथ-साथ हर सब्जी को भी फ्रिज में रखा जाता है।

फ्रिज में रखने के बावजूद कई सब्जियां जल्द ही खराब हो जाती हैं। इन सब्जियों में हरा धनिया भी शामिल है। गर्मी के इस मौसम में धनिया को यदि फ्रिज में सही से न रखा जाए तो ये एक रात में ही सूख जा रहा है। ऐसे में हम आपको कुछ ऐसे नुस्खे बताने जा रहे हैं, जिनके इस्तेमाल के बाद हरा धनिया हफ्तों तक खराब नहीं होगा। 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
पानी में रखें - फोटो : Freepik.com

पानी में रखें

यदि आप ज्यादा हरा धनिया बाजार से खरीद लाए हैं तो इसे एक कांच के डिब्बे में पानी भरकर रख दें। ध्यान रखें कि धनिये की पत्तियों को पानी से दूर ही रखना है, सिर्फ जड़ों को पानी में भिगो कर रखना है। इस पानी को हर रोज बदलते रहें, वरना पानी के साथ-साथ धनिया भी सड़ने लगेगा। 
विज्ञापन

3 of 6
कागज में लपेटें - फोटो : Freepik
कागज में लपेटें

धनिया जल्दी सूख जाता है। ऐसे में इसको हमेशा कागज में लपेट कर रखें। इसके लिए सबसे पहले कागज में धनिया को लपेट लें और फिर इसे एक एयरटाइट कंटेनर या पॉलीथिन बैग में फ्रिज में रख लें। कागज पत्तों की नमी को अवशोषित करेगा, जिससे धनिया लंबे समय तक ताजा रहेगा। ये धनिया को ताजा रखने का आसान नुस्खा है। 

4 of 6
नम कपड़े में लपेटें - फोटो : Freepik.com
नम कपड़े में लपेटें

कागज में नहीं लपेटना चाहते हैं तो सूती कपड़े को हल्का सा भिगोकर उसमें धनिया लपेट दें। इसके बाद इसे एक एयर टाइट कंटेनर में पैक कर दें। इससे भी धनिया खराब नहीं होगा। इस कपड़े को बीच-बीच में नम करते रहें। 
विज्ञापन

5 of 6
फ्रीजर में जमा दें - फोटो : AdobeStock
फ्रीजर में जमा दें

इस नुस्खे को अपनाने के लिए धनिया को बारीक काटकर एक बर्फ़ के ट्रे में रखें और फिर उसमें थोड़ा पानी डालें। इसे फ्रीजर में जमा दें। जब भी आपको धनिया की जरूरत हो, आप इसे बर्फ़ के टुकड़ों की तरह उपयोग कर सकते हैं। इससे भी धनिया खराब नहीं होगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
वैक्यूम सील करें - फोटो : Freepik.com
वैक्यूम सील करें

इसके लिए आपके पास वैक्यूम सीलिंग मशीन का होना जरूरी है। यदि आपके पास ये रखी है तो आप धनिये को वैक्यूम सील करके लंबे समय तक ताजे रख सकते हैं।  
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें