How To Save Tulsi Plant: वैसे तो सर्दियों का मौसम हर किसी को काफी पसंद आता है, लेकिन इस मौसम की जगह से लोगों का जनजीवन काफी प्रभावित होता है। जनजीवन के साथ-साथ सर्दियों के मौसम का असर पेड़-पौधों पर भी दिखाई देने लगता है।
कई ऐसे पौधे होते हैं जो इस मौसम में सूखने लगते हैं। इन पौधों में तुलसी का पौधा भी शामिल है। हर घर में तुलसी का पौधा रखना काफी शुभ माना जाता है। ऐसे में जब ये सूखने लगता है तो लोगों को काफी परेशानी होने लगती है।
सर्दियों में तुलसी का पौधा सूखने की समस्या आम है, क्योंकि ठंड का मौसम और कम धूप इसकी बढ़त और सेहत पर असर डालते हैं। लेकिन सही देखभाल से आप तुलसी के पौधे को सर्दियों में भी हरा-भरा और स्वस्थ रख सकते हैं। यहां हम कुछ नुस्खे बताने जा रहे हैं, जिनको फॉलो करके आप तुलसी के पौधे को सूखने से बचा सकते हैं।