फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lint Remover Tips: स्वेटर-शॉल पर आ गए हैं रोएं तो कपड़ों को फेंके नहीं, इन आसान तरीकों से बनाएं एकदम नए जैसा

Sun, 05 Jan 2025 02:04 PM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

यदि आपके ऊनी कपड़ों पर भी रोएं निकलने लगे हैं तो उन्हें फेंके नहीं। यहां हम आपको कुछ ऐसी टिप्स बताने जा रहे हैं, जिनके इस्तेमाल से आप इन कपड़ों को एकदम नए जैसा कर सकते हैं। 
विज्ञापन
1 of 7
स्वेटर-शॉल पर आ गए हैं रोएं तो कपड़ों को फेंके नहीं, - फोटो : Adobe stock
Lint Remover Tips: सर्दियों का मौसम चल रहा है। इसकी वजह से ठंड की वजह से हर किसी की हालत खराब है। लोग जब भी घर से निकल रहे हैं तो खुद को पूरी तरह से कवर करके निकल रहे हैं। इस मौसम में अक्सर कई लेयर में ऊनी कपड़े पहनने पड़ते हैं। कई बार ठंड की वजह से लोग ऊनी कपड़े पहनकर सो जाते हैं, जिस वजह से उसमें रोएं निकलने लगते हैं।

स्वेटर और शॉल पर रोएं आना एक सामान्य समस्या है। जब ज्यादा रोएं निकल आते हैं, तो ऊनी कपड़े पुराने लगते लगते हैं। ऐसे में रोएं वाले कपड़ों को लोग पहनने से बचते हैं और उन्हें साइड कर देते हैं। इसी के चलते यहां कुछ घरेलू उपाय दिए गए हैं, जिनसे आप स्वेटर और शॉल पर आए हुए रोएं हटा सकते हैं । 

 

विज्ञापन

2 of 7
ब्रश का इस्तेमाल करें - फोटो : instagram
 ब्रश का इस्तेमाल करें

 ऊनी कपड़ों को हल्के हाथ से एक नरम ब्रश से ब्रश करें। यह कपड़े की सतह को साफ रखने में मदद करेगा और रोएं हटाएगा। ब्रश इस्तेमाल करते समय ध्यान रखें कि कभी भी बहुत सख्ती से ब्रश न करें, जिससे ऊन की डोरियां टूटने का खतरा हो सकता है।
विज्ञापन

3 of 7
टेप की मदद लें - फोटो : Adobe stock
 टेप की मदद लें 

अगर रोएं बहुत छोटे हैं, तो आप स्कॉच टेप का इस्तेमाल कर सकते हैं। टेप को हल्के से कपड़े पर लगाकर खींचें, इससे रोएं चिपक कर बाहर निकल जाएंगे। इसके लिए टेप अच्छी क्वालिटी का होना चाहिए, वरना रोएं इसमें चिपकेंगे नहीं। 

4 of 7
सिरके का उपयोग करें - फोटो : Adobe stock
सिरके का उपयोग करें

पानी में एक चम्मच सफेद सिरका मिलाकर उसमें ऊनी कपड़े को हल्के से डुबोकर धोने से रोएं हटने में मदद मिलती है। सिरका कपड़े की संरचना को सहेजने के साथ-साथ रोएं और गंदगी को भी साफ कर देता है। इसके इस्तेमाल के समय सिरका बहुत ज्यादा न डालें, वरना कपड़े का रंग बदल सकता है।
विज्ञापन

5 of 7
कंघी इस्तेमाल करें - फोटो : Freepik
कंघी इस्तेमाल करें

एक नरम बालों वाला कंघा लें और उसे ऊनी कपड़े पर हल्के से घुमाएं। इससे छोटे रोएं निकल जाते हैं। कंघा इस्तेमाल करते समय ध्यान रखें कि बहुत जोर से कंघा न करें, इससे ऊन का धागा टूट सकता है। इसके लिए बहुत ज्यादा पतली की कंघी भी इस्तेमाल न करें।
विज्ञापन

6 of 7
लिंट रिमूवर इस्तेमाल करें - फोटो : Adobe stock
लिंट रिमूवर इस्तेमाल करें

बाजार में ऐसा लिंट रिमूवर भी आता है, जिसे इस्तेमाल करने के लिए किसी तरह की बैटरी और तार की जरूरत नहीं पड़ती। ये बेलन के जैसा होता है। इसका इस्तेमाल करना काफी आसान है। 


 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
इलेक्ट्रिक टूल का इस्तेमाल करें - फोटो : Adobe stock
इलेक्ट्रिक टूल का इस्तेमाल करें

रोएं हटाने के लिए प्लास्टिक का इलेक्ट्रिक उपकरण भी बाजार में आता हैष इसका इस्तेमाल स्वेटर, जैकेट, या शॉल से रोएं हटाने के लिए किया जा सकता है। यह बैटरी पर काम करता है और इसे वायर के साथ भी इस्तेमाल किया जा सकता है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें