फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली गिरना कैसे हो जाता है जानलेवा, कैसे बच सकती है वज्रपात से जान?

Sat, 27 Jun 2020 09:57 AM IST
निलेश कुमार बीबीसी हिंदी
विज्ञापन
1 of 6
आंधी-तूफान-बिजली(File Photo) - फोटो : PTI
अभी पिछले दिनों वज्रपात यानी बिजली गिरने से उत्तर प्रदेश और बिहार में कई लोगों की मौत हो गई। बिहार के आपदा प्रबंधन विभाग के प्रधान सचिव प्रत्यय अमृत ने बीबीसी को बताया है कि अन्य सभी जिलों में हुए जान-माल के नुकसान के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। कई जिलों में बिजली गिरने का प्रभाव ज्यादा था, इसलिए संभव है कि नुकसान अधिक हुआ होगा।  उन्होंने यह भी कहा, "मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, कुछ दिनों तक मौसम इसी तरह का रहेगा। इसलिए लोगों को खुद से सावधानी बरतनी होगी। बारिश और वज्रपात के समय बाहर नहीं रहने के सुझावों का पालन करना होगा।"
 
विज्ञापन

2 of 6
Thunderstorm and Lightening - फोटो : Social Media
मौसम विज्ञान केंद्र पटना ने आने वाले तीन दिनों में भी बिहार के कई जिलों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। इस अलर्ट के अनुसार कई जिलों में भारी बारिश एवं वज्रपात की आशंका है। बिजली गिरने की स्थिति में हमें कुछ बातों का ध्यान रखना चाहिए...
  • अगर किसी पर बिजली गिर जाए, तो फौरन डॉक्टरी मदद लें। ऐसे लोगों को छूने से आपको कोई नुकसान नहीं पहुंचेगा।
विज्ञापन

3 of 6
First Aid - फोटो : Pixabay
  • अगर किसी पर बिजली गिरी है तो फौरन उसकी नब्ज जांचे और अगर आप प्राथमिक उपचार देना जानते हैं तो जरूर दें। बिजली गिरने से अकसर दो जगहों पर जलने की आशंका रहती है- वो जगह जहां से बिजली का झटका शरीर में प्रवेश किया और जिस जगह से उसका निकास हुआ जैसे पैर के तलवे। 

4 of 6
तूफान गुजर जाने के 30 मिनट बाद तक बिजली गिरने से मौतें होती हैं - फोटो : PTI
  • ऐसा भी हो सकता है कि बिजली गिरने से व्यक्ति की हड्डियां टूट गई हों या उसे सुनना या दिखाई देना बंद हो गया हो। इसकी जांच करें।
  • बिजली गिरने के बाद तुरंत बाहर न निकलें। अधिकांश मौतें तूफान गुजर जाने के 30 मिनट बाद तक बिजली गिरने से होती हैं।
विज्ञापन

5 of 6
अगर बादल गरज रहे हों तो बिजली गिर सकती है(File Photo) - फोटो : PTI
  • अगर बादल गरज रहे हों, और आपके रोंगटे खड़े हो रहे हैं तो ये इस बात का संकेत है कि बिजली गिर सकती है। ऐसे में नीचे दुबक कर पैरों के बल बैठ जाएं, अपने हाथ घुटने पर रख लें और सर दोनों घुटनों के बीच। इस मुद्रा के कारण आपका जमीन से कम से कम संपर्क होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
आंधी-तूफान
  • छतरी या मोबाइल फोन का इस्तेमाल न करें। धातु के जरिए बिजली आपके शरीर में घुस सकती है। ब्रिटिश मेडिकल जर्नल में छपा है कि कैसे 15 साल की एक किशोरी पर बिजली गिर गई थी जब वो मोबाइल इस्तेमाल कर रही थी। उसे दिल का दौरा पड़ा था।
ये मिथक है कि बिजली एक ही जगह पर दो बार नहीं गिर सकती।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें