फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tips For Winter: सर्दियों के लिए अपने घर को पहले से करें तैयार, वरना ठंड से होगी हालत खराब

Sun, 24 Nov 2024 12:58 PM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

सर्दियों का मौसम आते ही घर को गर्म, आरामदायक और सर्द हवाओं से सुरक्षित बनाना बेहद जरूरी हो जाता है। घर को सर्दियों के लिए तैयार करने के लिए आप निम्नलिखित उपाय अपना सकते हैं। 
 
विज्ञापन
1 of 7
सर्दियों के लिए अपने घर को पहले से करें तैयार - फोटो : Istock
Tips For Winter: सर्दियों का मौसम हर किसी को बेहद पसंद होता है। इस मौसम में खाने-पीने, घूमने-फिरने का अपना अलग मजा होता है। इस मौसम की तैयारी लोग पहले से करने लगते हैं। अभी नवंबर का महीना चल रहा है, लेकिन जैसे-जैसे दिसंबर और जनवरी का महीना आएगा, वैसे-वैसे सर्दी और भी बढ़ती जाएगी।

बढ़ती सर्दी में घर से बाहर निकलना तो दूर, लोगों का घर में रहना भी मुश्किल हो जाता है। ऐसे में आपको पहले से ही सर्दी के लिए अपने घर को तैयार कर लेना चाहिए। यहां हम आपको कुछ ऐसे टिप्स देने जा रहे हैं, जिनको फॉलो करके आप अपने घर को सर्दी के लिए तैयार कर सकते हैं। यदि आप ऐसा कर लेंगे तो सर्दी के मौसम में आपको घर में रहने में कोई परेशानी नहीं होगी। 
विज्ञापन

2 of 7
खिड़कियों और दरवाजों की जांच करें - फोटो : instagram
खिड़कियों और दरवाजों की जांच करें

सर्दियों की शुरुआत में ही खिड़कियों और दरवाजों में किसी भी प्रकार के गैप को सील करें ताकि ठंडी हवा अंदर न आ सके। इसके लिए आप रबर स्ट्रिप्स या इंसुलेशन टेप का इस्तेमाल करें। अगर खिड़कियां सिंगल ग्लास की हैं, तो डबल ग्लेजिंग या प्लास्टिक शीट्स का उपयोग कर सकते हैं।
विज्ञापन

3 of 7
फर्नीचर की जगह बदलें - फोटो : Istock
फर्नीचर की जगह बदलें

यदि आपके घर के सोफे और काउच खिड़की के पास रखे हैं तो पहले से ही उनकी जगह बदल दें। यदि फर्नीचर खिड़की के पास रखा रहेगा तो वहां बैठकर आपको ठंड लगती रहेगी। ऐसे में समय से पहले ही इनकी जगह बदल दें। 

 

4 of 7
हीटिंग सिस्टम की जांच करें करें चेक - फोटो : Adobe Stock
हीटिंग सिस्टम की जांच करें करें चेक

सर्दियों के पहले ही घर का हीटर या गीजर सही तरीके से काम कर रहा है या नहीं, यह पहले से चेक करें। यदि आपके पास चिमनी है, तो उसकी सफाई और मरम्मत सुनिश्चित करें, ताकि तेज सर्दी में आपको परेशान न होना पड़े।
विज्ञापन

5 of 7
गर्म बिस्तरों की व्यवस्था करें - फोटो : istock
गर्म बिस्तरों की व्यवस्था करें

सर्दी की शुरुआत से पहले ही गर्म रजाई, ब्लैंकेट और कंबल निकालकर तैयार रखें। इसे बाहर निकालकर धूप दिखा दें, वरना इसमें सीलन की बदबू आती रहेगी। अपने घर के फर्श पर कार्पेट या रग्स बिछाएं ताकि ठंडी फर्श से बचा जा सके।  
विज्ञापन

6 of 7
रोशनी और वेंटिलेशन का ध्यान रखें - फोटो : instagram
रोशनी और वेंटिलेशन का ध्यान रखें

सर्दियों के मौसम में धूप की बेहद जरूरत होती है। ऐसे में सर्दियों में धूप का अधिकतम लाभ उठाने के लिए पर्दों को दिन में खुला रखें। दिन में जब धूप घर पर आएगी तो इससे सीलन की बदबू कम होगी।    
 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
मोटे पर्दे लगाएं - फोटो : instagram
मोटे पर्दे लगाएं

घर की खिड़कियों और दरवाजे पर हमेशा मोटे पर्दे लगाएं, ताकि ठंडी हवा घर के अंदर न आ सके। इन उपायों से आपका घर सर्दियों के लिए पूरी तरह तैयार रहेगा और आप आरामदायक मौसम का आनंद ले सकेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें