-पार्टनर को हग करने से पहले ध्यान रखें कि अगर आप उन्हें पहली बार गले लगाने जा रहे हैं तो अपनी फीलिंग्स को काबू में रखें।
-ना तो बहुत ज्यादा टाइट गले लगाएं और ना ही बहुत हल्के से गले मिलें। बल्कि आपके पार्टनर को आपकी फीलिंग्स का अहसास हो, कुछ इस तरह हग करें।
-हग करते समय उतावले ना हों बल्कि अपने पार्टनर की आंखों में आंखें डालिए, एक प्यारी सी स्माइल कीजिए और हग कीजिए। फिर देखिए आपका पार्टनर आपको अपने कितने करीब महसूस करेगा।