वैलेंटाइन्स वीक के छठे दिन यानी 12 फरवरी को 'हग डे' मनाते हैं। यह एक दूसरे को गले से लगाकर प्यार जताने का दिन है। इस दिन की सबसे बड़ी खासियत यह है कि एक जादू की झप्पी के बहाने हमें यह जानने का मौका मिल जाता है कि सामने वाला हमें कितना चाहता है, उसके दिल में हमारे लिए क्या है।
आमतौर पर जब किसी को गले लगाना होता है तो हम उसे अपनी बाहों में भर लेते हैं। इसे बीयर हग कहते हैं। लेकिन क्या आपको पता है कि किसी के गले पड़ने, हमारा मतलब है, किसी को गले से लगाने के भी कई तरीके होते हैं?