फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Monsoon Tips: कपड़ों से सीलन की बदबू हटाना चाहते हैं? ये देसी उपाय जरूर आजमाएं

Sat, 19 Jul 2025 01:13 PM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

How to Get Rid of Musty Smell from Clothes: यदि अलमारी में रखे-रखे आपके कपड़ों से भी सीलन की बदबू आती है तो कुछ नुस्खे अपनाकर इस दिक्कत से छुटकारा पाएं।
विज्ञापन
1 of 6
कपड़ों से सीलन की बदबू आती है तो क्या करें ? - फोटो : Freepik
How to Get Rid of Musty Smell from Clothes: बारिश का मौसम अपने साथ ढेरों खुशियां और कई परेशानियां लेकर आता है। इस मौसम में सबसे बड़ी परेशानी होती है कपड़ों में से सीलन की बदबू आना। चाहे आप कितना भी अच्छी तरह से धोकर अलमारी में कपड़े रख दें, लेकिन नमी की वजह से कपड़ों में से सीलन की बदबू आना काफी आम दिक्कत है।

इस बदबू को आप परफ्यूम के इस्तेमाल से तो कभी दूर नहीं कर सकते। ऐसे में हम आपको कुछ ऐसे नुस्खे बताने जा रहे हैं, जिसको ट्राई करके आप बारिश के मौसम में भी कपड़ों से सीलन की बदबू को दूर कर सकते हैं। ये नुस्खे ट्राई करना काफी आसान है। तो आए इस बारे में जानते हैं। 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
सिरके का करें इस्तेमाल - फोटो : Adobe stock
सिरके का करें इस्तेमाल

यदि आपके कपड़ों में से सीलन की बदबू आ रही है तो आधा बल्टी पानी में आधा कप सिरका मिक्स करें। अब अपने कपड़ों को इस बाल्टी में कुछ देर के लिए भिगो दें। आधे घंटे के बाद कपड़ों को सिरके वाले पानी से निकालकर साधारण तरह से सर्फ या साबुन से धो लें। इससे सीलन की बदबू एकदम से गायब हो जाएगी। 

 
विज्ञापन

3 of 6
बेकिंग सोडा आएगा काम - फोटो : Adobe stock
बेकिंग सोडा आएगा काम

सीलन की बदबू को दूर करने में बेकिंग सोडा आपके काम आएगा। इसके लिए आपको कपड़ों को धोते समय ही डिटर्जेंट के साथ 1 चम्मच बेकिंग सोडा मिक्स करना है। ये बेकिंग सोडा सीलन की दुर्गंध को सोखकर कपड़ों को ताजगी देता है। इससे आप आसानी से इस बदबू से छुटकारा पा सकते हैं। 

 

4 of 6
नींबू का रस - फोटो : Freepik
नींबू का रस

हर घर में नींबू रखे होना बेहद सामान्य बात है, जिसका इस्तेमाल करके आप सीलन की बदबू से छुटकारा पा सकते हैं। इसके लिए सबसे पहले तो नींबू के रस को पानी में मिलाकर कपड़ों पर स्प्रे करें। अगर नहीं तो आप नींबू के रस को पानी में डालकर फिर उस पानी से कपड़ों को धो सकते हैं। नींबू की खुशबू और उसका एसिडिक नेचर बदबू हटाने में मदद करता है।

 
विज्ञापन

5 of 6
तेज धूप में सुखाएं - फोटो : Freepik
तेज धूप में सुखाएं

बारिश के मौसम में भी कभी-कभी बीच-बीच में तेज धूप निकलती है। ऐसे में जब भी धूप निकले, कपड़ों को अच्छी तरह खुली हवा में और धूप में सुखाएं। सूरज की रोशनी में मौजूद यूवी किरणें बैक्टीरिया और फंगस को मारती हैं, जिससे सीलन की बदबू का खात्मा होता है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
अलमारी में नैफ्थलीन बॉल्स रखें - फोटो : Adobe stock

अलमारी में नैफ्थलीन बॉल्स रखें

यदि आपकी अलमारी में नमी काफी ज्यादा है तो अलमारी के अंदर ही नैफ्थलीन बॉल्स रख लें। ये नमी सोख लेते हैं और कपड़ों में सीलन की गंध नहीं आने देते। इससे तमाम तरह के बैक्टीरिया और फंगस का भी खात्मा होता है। इसलिए ये नुस्खा भी आप ट्राई कर सकते हैं। 
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें