फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Cleaning Hacks: सफाई के बाद भी बाथरूम से आती है बदबू तो अपनाएं ये हैक्स

Mon, 22 Aug 2022 03:24 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
बाथरूम की बदबू दूर करने के तरीके - फोटो : Pixabay

Cleaning Hacks: बाथरूम से दुर्गंध आना सामान्य बात है। आप कितनी भी साफ सफाई रखें लेकिन बाथरूम से कभी कभी बदबू आने लगती है। बरसात के दिनों में बाथरूम से  अधिक बदबू आने लगती है। मानसून में सीलन, गीलापन के कारण दुर्गंध आना स्वाभाविक है। बदबू को दूर करने के लिए लोग अपने घरों के बाथरूम में तरह तरह के महंगे प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करते हैं। रूम फ्रेशनर से लेकर साफ सफाई के कई प्रोडक्ट्स के जरिए लोग शौचालय की बदबू दूर करने की कोशिश करते हैं। हालांकि बहुत कम ही ऐसा होता है कि इन प्रोडक्ट के कारण बाथरूम या टॉयलेट की बदबू स्थाई रूप से दूर हो। इसलिए यहां आपको बाथरूम की बदबू दूर करने के कुछ उपाय बताए जा रहे हैं।  

विज्ञापन

2 of 5
सुगंधित स्प्रे - फोटो : Pixabay
बाथरूम से बदबू दूर करने के तरीके

सुगंधित स्प्रे घर पर बनाएं

बाजार में कई तरह के सुगंधित स्प्रे मिल जाएंगे लेकिन खुशबू को स्थायी बनाए रखने के लिए आप घर पर ही आसानी से बाथरूम के लिए सुगंधित स्प्रे बना सकते हैं। इसके लिए दो कप पानी में खुशबू वाले किसी तेल को 6 से 8 चम्मच मिलाएं और इस तरल पदार्थ को स्प्रे बोतल में डालकर बाथरूम में स्प्रे करें।
विज्ञापन

3 of 5
एग्जॉस्ट फैन - फोटो : istock
एग्जॉस्ट फैन

बाथरूम में बदबू आने की एक वजह हवा का पास न होना भी हो सकता है। बाथरूम में एग्जॉस्ट फैन होने से हवा आसानी से आ जा सकती है। वेंटिलेशन के लिए एग्जॉस्ट फैन बाथरूम में लगवाएं। अगर फैन लगाने में दिक्कत आ रही हो तो खिड़की बनवा सकते हैं।

4 of 5
कचरा साफ करें - फोटो : Pixabay
कचरा साफ करें

बाथरूम में लोग अक्सर इस्तेमाल की हुई चीजों को ऐसे ही रखें रहने देते हैं तो कचरा बनने लगता है। जैसे शैम्पू के खाली पाउच, कई प्रोडक्ट्स की खाली बोतल इन सब को बाथरूम से बाहर रखें। बाथरूम को साफ सुथरा रखें। नियमित बाथरूम साफ रखने और गीला होने पर सुखाने से बदबू दूर रहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
काॅफी बींस से बदबू दूर करें - फोटो : istock
कॉफी बीन्स से बदबू होगी दूर

अगर बाथरूम से बदबू दूर करनी है तो कॉफी बींस की मदद ले सकते हैं। इसके लिए एक बड़े बाउल में पानी लेकर कॉफी बींस मिला लें। यह बाउल बाथरूम में रख दें। पूरे बाथरूम की बदबू दूर होने के साथ ही खुशबू आने लगेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें