फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tips To Clean Pressure Cooker: तले से काला हो गया है कुकर तो चुटकियों में करें इसे साफ

Sun, 18 May 2025 01:38 PM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Tips To Clean Pressure Cooker: यदि आपका प्रेशर कुकर भी जलकर काला हो गया है तो कुछ टिप्स फॉलो करके आप उसे नया जैसा चमका सकते हैं।
विज्ञापन
1 of 7
तले से काला हो गया है कुकर तो चुटकियों में करें इसे साफ - फोटो : Adobe stock
Tips To Clean Pressure Cooker: अक्सर रसोई में इस्तेमाल होने वाले बर्तन काफी गंदे हो जाते हैं। कुछ बर्तनों को साफ करना तो आसान होता है, लेकिन कुछ बर्तनों के दाग काफी जिद्दी होते हैं, जिन्हें सही से साफ करना बेहद जरूरी और कठिन होता है। इन बर्तनों में कुकर शामिल है।

कुकर का तला इस्तेमाल होते-होते अपने आप काला होने लगता है, जिसे अगर सही से साफ न किया जाए तो ये खाने के स्वाद को बिगाड़ देता है। इसी के चलते हम आपको यहां कुकर चमकाने का आसान तरीका बताने जा रहे हैं। यहां हम आपको कुकर साफ करने के तीन आसान नुस्खे बताएंगे। 
विज्ञापन

2 of 7
बेकिंग सोडा और नींबू - फोटो : Adobe stock
बेकिंग सोडा और नींबू 

इस नुस्खे को ट्राई करने के लिए आपको सिर्फ दो चीदों की जरूरत पड़ेगी, जिसमें बेकिंग सोडा और नींबू शामिल हैं। बेकिंग सोडा दाग हटाता है और नींबू की एसिडिक प्रकृति जले हुए भाग को ढीला करती है। इसको ट्राई करने के लिए सबसे पहले तो एक कटोरी में बेकिंग सोडा लें और उसमें एक नींबू का रस निचोड़ दें।
विज्ञापन

3 of 7
बेकिंग सोडा और नींबू - फोटो : Freepik
जब इसका पेस्ट तैयार हो जाए तो इसे जले हुए कुकर पर लगाएं। कम से कम 20 मिनट के लिए इसे ऐसे ही छोड़ दें। 20 मिनट के लिए इसे ऐसे ही छोड़ दें और फिर स्क्रबर से रगड़ें। इसके बाद कुकर को गर्म पानी से धो लें। इस नुस्खे से आपका कुकर एक दम नए जैसा चमक जाएगा। 

 

4 of 7
सिरका और नमक - फोटो : Adobe stock
सिरका और नमक

हर रसोई में सिरका और नमक तो आपको आसानी से मिल जाएगा। सिरका और नमक जले हुए कुकर को एक दम साफ करने का काम करता है। इसके लिए सबसे पहले कुकर के जले हुए भाग में पहले तो नमक डालें और फिर उसके ऊपर से सिरका मिक्स करें।
विज्ञापन

5 of 7
सिरका और नमक - फोटो : freepik
अब इसे कम से कम 10 मिनट उबालें। दस मिनट इसे उबालने के बाद ठंडा होने रख दें। कुकर के ठंडा होने के बाद इसे स्क्रबर की मदद से कस के रगड़ें। अच्छी तरह से रगड़ने के बाद इसे सादा पानी से धो लें।  
 
 
विज्ञापन

6 of 7
टूथपेस्ट - फोटो : istock
टूथपेस्ट 

अब बारी आती है, तीसरे नुस्खे की तो इसके लिए आपको सिर्फ सफेद टूथपेस्ट की जरूरत पड़ेगी। कौन सोच सकता है कि एक सादा सा टूथपेस्ट आपके जले हुए कुकर को साफ कर सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
टूथपेस्ट - फोटो : FreePik
इसके लिए सफेद रंग के टूथपेस्ट को जले हुए कुकर पर लगाएं। 15 मिनट तक इसे ऐसे ही रहने दें और फिर स्क्रबर से रगड़ें। आखिर में सादा पानी से कुकर धो लें। इससे भी आपका कुकर चमक जाएगा। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें