फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

LPG Gas Connection: गैस सिलेंडर पर भी होती है एक्सपायरी डेट, चेक करने का ये रहा तरीका

Wed, 15 Dec 2021 09:36 AM IST
प्रकाश चंद जोशी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
गैस सिलेंडर की एक्सपायरी डेट जानने का तरीका - फोटो : istock
जब भी हमें कुछ खाने के लिए बनाना हो, तो हम झटपट गैस चालू करते हैं और अपनी पसंदीदा चीज बना लेते हैं। ऐसे में समझा जा सकता है कि अब खाना बनाने के लिए कोई ज्यादा मेहनत नहीं करनी पड़ती है, और ये सब हुआ है गैस सिलेंडर की वजह से। शहर ही नहीं गांवों के दूर-दराज के इलाकों में भी अब गैस चूल्हा पहुंच चुका है। लोग लकड़ियों को छोड़ अब गैस चूल्हे की तरफ बढ़ रहे हैं। गैस कनेक्शन लेना भी काफी आसान है और इसका इस्तेमाल करना भी बेहद आसान है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि आपके गैस सिलेंडर पर एक्सपायरी यानी इस्तेमाल की आखिरी तारीख भी होती है? शायद आपको इस बारे में जानकारी न हो, क्योंकि ज्यादातर लोगों को इस बारे में नहीं पता है। लेकिन ऐसा होता है और आपके गैस सिलेंडर पर एक्सपायरी डेट होती है। तो चलिए आपको बताते हैं कि आप कैसे इसे देख सकते हैं...
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
गैस सिलेंडर की एक्सपायरी डेट जानने का तरीका - फोटो : iStock
ये रहा तरीका
  • अगर आप गैस सिलेंडर पर गौर से देखेंगे, तो आपको ए, बी, सी या डी में से कोई एक अक्षर नजर आएगा। दरअसल, ये वही नंबर है जिससे आप एक्सपायरी डेट की पहचान कर सकते हैं।
विज्ञापन

3 of 5
गैस सिलेंडर की एक्सपायरी डेट जानने का तरीका - फोटो : iStock
ग्रुप बनाए जाते हैं
  • गैस कंपनियां करती कुछ ऐसा हैं कि वो पूरे साल यानी 12 महीनों को चार हिस्सों (ए, बी, सी और डी) में बांटकर इनका ग्रुप बना देती है।

4 of 5
गैस सिलेंडर की एक्सपायरी डेट जानने का तरीका - फोटो : iStock
कौन से ग्रुप में कौन सा महीना?
  • ए ग्रुप - जनवरी, फरवरी और मार्च
  • बी ग्रुप - अप्रैल, मई और जून
  • सी ग्रुप - जुलाई, अगस्त और सितंबर
  • डी ग्रुप - अक्टूबर, नवंबर और दिसंबर
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
गैस सिलेंडर की एक्सपायरी डेट जानने का तरीका - फोटो : iStock
ऐसे होती है एक्सपायरी की पहचान
  • अब आप समझ गए होंगे कि कौन से ग्रुप में कौन सा महीना आता है। उदाहरण के लिए अगर आपके गैस सिलेंडर पर डी-2020 लिखा है, तो इसका मतलब है कि ये सिलेंडर दिसंबर 2020 में एक्सपायर हो चुका है। ऐसे में इससे आगे इस सिलेंडर का इस्तेमाल करना खतरनाक हो सकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें