फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किचन टिप्स: एक डिश स्पंज कितने दिन तक इस्तेमाल करना चाहिए? कहीं आप भी तो नहीं कर रहे ये गलती

Mon, 07 Sep 2026 03:12 PM IST
Shruti Gaur लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

How Often Should You Replace Your Kitchen Sponge: सभी घरों में बर्तन धोने के लिए स्पंज का इस्तेमाल होता है। पर, क्या आप जानते हैं कि इसे इस्तेमाल करने की भी एक लिमिट होती है। अगर इसे सही समय पर नही बदला गया तो ये आपकी सेहत को नुकसान पहुंचा सकता है।
विज्ञापन
1 of 7
एक डिश स्पंज कितने दिन तक इस्तेमाल करना चाहिए? - फोटो : AI
How Often Should You Replace Your Kitchen Sponge: रसोई में बर्तन साफ करने के लिए डिश स्पंज का इस्तेमाल लगभग हर घर में किया जाता है। यह छोटा सा स्पंज तेल, चिकनाई और खाने के बचे हुए कणों को आसानी से साफ कर देता है, इसलिए इसे रोजाना इस्तेमाल करना बेहद सुविधाजनक लगता है। लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि जिस स्पंज से आप बर्तन साफ कर रहे हैं, उसे आखिरी बार कब बदला था? 

दरअसल, डिश स्पंज लगातार नमी, खाने के अवशेष और गंदगी के संपर्क में रहता है। अगर इसे लंबे समय तक इस्तेमाल किया जाए या सही तरीके से साफ न किया जाए, तो इसमें बैक्टीरिया और दूसरी गंदगी जमा हो सकती है। ऐसे में साफ-सफाई के लिए इस्तेमाल होने वाला स्पंज खुद ही स्वच्छता से जुड़ी समस्या बन सकता है। इसलिए स्पंज को समय-समय पर बदलना और इस्तेमाल के बाद अच्छी तरह सुखाना जरूरी है। आइए जानते हैं एक डिश स्पंज को कितने समय तक इस्तेमाल करना चाहिए और किन संकेतों को देखते ही इसे बदल देना बेहतर है।
 
विज्ञापन

2 of 7
एक डिश स्पंज कितने दिन तक इस्तेमाल करना चाहिए? - फोटो : AI
 एक डिश स्पंज कितने दिन इस्तेमाल करें?

 आम तौर पर डिश स्पंज को हर 2 से 3 सप्ताह में बदलना बेहतर माना जाता है, खासकर अगर उसका रोजाना इस्तेमाल होता है। हालांकि, स्पंज कितनी जल्दी बदलना चाहिए यह उसके इस्तेमाल, सफाई और उसकी हालत पर भी निर्भर करता है।

 
विज्ञापन

3 of 7
एक डिश स्पंज कितने दिन तक इस्तेमाल करना चाहिए? - फोटो : AI
  बदबू आने लगे तो तुरंत बदलें

 अगर स्पंज से लगातार बदबू आने लगे और धोने के बाद भी गंध दूर न हो, तो उसे बदल देना चाहिए। दुर्गंध इस बात का संकेत हो सकती है कि उसमें गंदगी और सूक्ष्मजीव जमा हो गए हैं।

 

4 of 7
एक डिश स्पंज कितने दिन तक इस्तेमाल करना चाहिए? - फोटो : AI
 स्पंज का रंग बदलना भी संकेत है

 स्पंज का रंग बहुत ज्यादा बदल गया है, उस पर चिकनाई की परत जम गई है या वह गंदा दिखाई दे रहा है तो उसे दोबारा इस्तेमाल करने से बचें। सिर्फ पानी से धोकर ऐसे स्पंज को लंबे समय तक इस्तेमाल करना सही नहीं है।

 
विज्ञापन

5 of 7
एक डिश स्पंज कितने दिन तक इस्तेमाल करना चाहिए? - फोटो : AI
 स्पंज को इस्तेमाल के बाद सुखाएं

 हर इस्तेमाल के बाद स्पंज को साफ पानी से अच्छी तरह धोकर उसका अतिरिक्त पानी निचोड़ दें। इसके बाद उसे ऐसी जगह रखें जहां हवा आसानी से लग सके। गीले स्पंज को सिंक में पड़ा छोड़ने से उसमें नमी बनी रहती है।

 
विज्ञापन

6 of 7
एक डिश स्पंज कितने दिन तक इस्तेमाल करना चाहिए? - फोटो : AI
 कच्चे मांस के बाद विशेष सावधानी

 अगर स्पंज का इस्तेमाल कच्चे चिकन, मांस या मछली से जुड़े बर्तन साफ करने के लिए किया गया है, तो उसे लंबे समय तक इस्तेमाल करने के बजाय बदल देना ज्यादा सुरक्षित विकल्प हो सकता है। ऐसे बर्तनों के लिए अलग स्पंज रखना भी बेहतर है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
एक डिश स्पंज कितने दिन तक इस्तेमाल करना चाहिए? - फोटो : AI
सिर्फ स्पंज साफ करना काफी नहीं

 स्पंज को साफ करने के साथ-साथ सिंक और उसके आसपास की जगह को भी नियमित रूप से साफ करें। इसके अलावा बर्तन साफ करने वाले स्पंज को फर्श, गैस या दूसरी गंदी सतह साफ करने के लिए इस्तेमाल न करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें