त्योहारों के मौके पर अक्सर देर रात जागने या नींद न पूरी होने की वजह से अगली सुबह आंखों में सूजन आ जाती है।
अगर आपके साथ भी ऐसा ही होता है तो इस दिवाली घबराने की जरूरत नहीं है। कॉफी का ये आसान सा नुस्खा आपकी सारी टेंशन झट से दूर कर देगा।
पढ़ें- रूप चौदस पर इस खास उबटन को लगाकर पाएं गोरी दमकती त्वचा
विज्ञापन
2 of 4
कॉफी का इस्तेमाल करके आप अपनी आंखों की सूजन को बड़ी आसानी से दूर कर सकते हैं। इसे बनाना भी बेहद सरल है।
विज्ञापन
3 of 4
आंखों की सूजन दूर करने के लिए आपको सबसे पहले एक चम्मच कॉफी पाउडर को दो चम्मच गर्म पानी में मिक्स कर लें और इसका पेस्ट बना लें। अब इस पेस्ट को आंखों के नीचे आराम-आराम से लगाएं।
ध्यान रहे, पेस्ट को आंखों के नीचे रगड़ना नहीं है क्योंकि इससे आपकी आंखों को नुकसान पहुंच सकता है। इस नुस्खे में आप गर्म पानी की जगह नारियल का तेल भी इस्तेमाल कर सकते हैं।