फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मामूली सीमेंट से खुद बनाएं ऐसी शानदार चीजें, घर की सजावट देख मेहमान हो जाएंगे इंप्रेस

Tue, 06 Feb 2018 09:25 AM IST
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
Cement Showpieces
अक्सर ऐसा होता है कि जब भी हमें घर का इंटीरियर अपग्रेड करना होता है, सीधे किसी हाई-एंड शोरूम से सजावट की महंगी चीजें खरीद लाते हैं। वे दिखने में तो खूबसूरत होते हैं, लेकिन उनमें 'पर्सनल टच' नहीं होता। अगर आप बिना ज्यादा पैसे खर्च किए अपने हाथों से खूबसूरत शो-पीसेज बनाना चाहती हैं, तो आपको बताते हैं सीमेंट से शो-पीस बनाने के आसान तरीके...
विज्ञापन

2 of 4
Cement Showpieces
शोपीस
एक बर्तन में सीमेंट और पानी मिलाकर घोल तैयार करें। अब इस घोल में रुमाल डुबोकर हल्का निचोड़ लें। इसके बाद सीमेंट लगे रुमाल को पेपर ग्लास पर फैला दें। 24 घंटे बाद रुमाल और ग्लास को अलग करें और रुमाल को उलटकर रख दें। तैयार है आपका शानदार शो-पीस। इसमें कैंडल रखकर सजा सकती हैं या फिर पैधे भी लगा सकती हैं।
विज्ञापन

3 of 4
Cement Showpieces
गमला
एक बर्तन में सीमेंट और पानी मिलाकर घोल तैयार करें। रबड़ के दो ग्लव्ज लें और दोनों में सीमेंट का घोल भर दें। एक कटोरी में अगल-बगल इन ग्लवज को रखें और अन्य छोटी कटोरी से इसे दबा दें। 24 घंटे बाद ग्लवज और सीमेंट को अलग कर दें। अब इन दोनों हाथों को जोड़ दें। आपका गमला तैयार है। 

(अगली स्लाइड में देखे वीडियो)
विज्ञापन

4 of 4
Cement Showpieces
फोटो फ्रेम
बच्चों को काउंटिंग सिखाने वाले प्लास्टिक के खिलौने लें और उसमें वैसलीन या ग्रीज लगा दें। इसके बाद सीमेंट और पानी का घोल भर दें। इनमें से किसी एक खिलौने के ऊपर स्टील की तीली लगा दें (जिसमें तस्वीर सजाई जा सके)। 24 घंटे बाद सख्त हो चुके सीमेंट को खिलौने के सांचे से निकाल लें। सारे डिजिट्स या अक्षर को जोड़ें और फिर देखें कमाल। 

अगर आपके पास अक्षर या अंकों वाला खिलौना ना हो, तो आप कोई भी खिलौना लें जो एक तरफ से खोखला हो, ताकि उसमें सीमेंट भर सकें। ध्यान रहे, जब भी आप सीमेंट सूखने के लिए रखें, सीमेंट के ऊपर स्टैंड जरूर लगा दें। 

वीडियो में देखें कैसे सीमेंट से बना सकते हैं होम डेकोर आइटम्स
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें