फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महंगे हेयर कलर पर ना बर्बाद करें पैसे, लगाएं इस सब्जी का छिलका, काले होंगे सफेद बाल

Tue, 29 May 2018 10:20 AM IST
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
grey hair
सफेद बाल की समस्या शुरू होते ही या तो हम एक एक कर उन्हें काट देते हैं, या फिर पार्लर में जाकर महंगा हेयर कलर कराते हैं। कुछ लोग पैसे बचाने के लिए घर पर ही हेयर डाई लगा लेते हैं। मगर इनसे ना सिर्फ बाल खराब होते हैं बल्कि पैसे भी बर्बाद होते हैं।

लेकिन अगर आप घर पर, बिना ज्यादा पैसे खर्च किए, प्राकृतिक तरीके से सफेद बालों को काला करना चाहते हैं, तो यह नुस्खा अपनाएं-

 
विज्ञापन

2 of 4
potato
बालों को काला करने के लिए आलू का छिलका लगाएं। इसमें मौजूद स्टार्च एक प्राकृतिक रंग के रूप में काम करता है। आलू के छिलके के हेयर मास्क में मौजूद विटामिन ए, बी और सी स्कैल्प पर जमे तेल को हटाकर डैंड्रफ नहीं होने देते हैं। इतना ही नहीं, आलू में आयरन, जिंक, पोटेशियम और कैल्शियम जैसे कई खनीज होते हैं जिनकी वजह से बालों का गिरना भी कम होता है।  

 
विज्ञापन

3 of 4
hair wash
ऐसे बनाएं आलू के छिलके का हेयर मास्क
सबसे पहले आलू के छिलके उतार लें। इसके बाद इन छिलकों को एक कप पानी में अच्छे से उबालें। जब यह पूरी तरह उबल जाए, तो इसे 5 से 10 मिनट तक धीमी आंच पर पकाएं। फिर इस मिश्रण को थोड़ी देर के लिए ठंडा होने के लिए रख दें। इस पानी को एक बर्तन में भरकर रख दें। आलू के पानी से आने वाली तीखी गंध से छुटकारा पाने के लिए आप इसमें कुछ बूंद लैवेंडर ऑयल की भी डाल सकती हैं।  

 
विज्ञापन

4 of 4
HAIR DYE
लगाने का तरीका
इस मिश्रण को अगर साफ और गीले बालों में लगाया जाए तो ज्यादा फायदेमंद होगा। आलू के छिलके के इस पानी 
से पांच मिनट तक स्कैल्प की मसाज करें। फिर इसे आधे घंटे तक बालों पर छोड़ दें।  इसके बाद ठंडे पानी से बाल धो लें। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें