फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बालों को झड़ने से रोकेंगे ये 4 घरेलू उपाय, आज ही अपनाएं तुरंत होगा फायदा

Mon, 28 May 2018 10:08 AM IST
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
home remedies
बालों का झड़ना एक आम समस्या हो गई है। हर दूसरा व्यक्ति इस परेशानी से जूझ रहा है। कई लोगों के बाल समय से पहले इतने झड़ जाते हैं कि उन्हें हेयर ट्रांसप्लांट करवाना पड़ता है। ऐसे में आज हम आपको कुछ ऐसे घरेलू उपाय बताएंगे जिसे अपनाने के बाद बाल झड़ने की समस्या चुटकियों में दूर हो जाएगी।
विज्ञापन

2 of 5
gfxg - फोटो : getty images
प्याज का रस
प्याज का रस बालों के लिए बहुत फायदेमंद होता है। एक से दो प्याज ले और उसे पीस लें। इसके बाद प्याज के रस को स्कैल्प पर लगाएं। एक से दो घंटे बाद बालों को धो लें। ऐसा कम से कम हफ्ते में 2-3 बार करें। कुछ समय बाद आपको खुद ही फर्क दिखेगा। 
विज्ञापन

3 of 5
green tea
ग्रीन टी
बालों को झड़ने से रोकने के लिए ग्रीन टी भी अच्छा ऑप्शन है। इसके लिए ग्रीन टी के एक या दो बैग को लें और पानी में मिलाएं। इसे स्कैल्प पर लगाएं। करीब एक घंटे बाद सिर धो लें। ग्री टी में एंटी-ऑक्सीडेंट होते हैं जो बालों को झड़ने से रोकता है। 

4 of 5
home remedies
हेयर मसाज
हेयर मसाज भी बालों को झड़ने से रोकने में सहायता करता है। आप बालों की मसाज ऑलिव, कोकोनट, कैनोला ऑयल से कर सकते हैं। मसाज करने से पहले तेल को हल्का गर्म करें फिर हल्के हाथ से धीरे-धीरे मसाज करें। इनको बालों में लगाने के बाद चार घंटे तक छोड़ दें, फिर बालों को धोएं।  
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
aloe vera
नीम और एलोवेरा
नीम और एलोवेरा भी बालों को झड़ने से रोकने का काम करता है। यह दोनों जीवाणुरोधी होते हैं जो बालों को न केवल झड़ने से रोकते हैं बल्कि दोबारा बाल उगाने में भी मदद करता है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें