बाल हमारी पर्सनालिटी का ऐसा हिस्सा है जिसके लिए लोग न जाने कितने पैसे खर्च कर देते हैं। अक्सर ऐसा देखा जाता है समय के साथ लोगों के बालों की शाइन भी कम होने लगती है और बाल बेजान से दिखने लगते हैं। अगर आपके बालों से भी चमक खत्म हो गई है तो इस घरेलू नुस्खे को अपनाकर बालों की चमक वापस ला सकती हैं।
पढ़ें- गुटखे और सिगरेट से हो गए हैं दांत खराब तो अब हल्दी से करें ब्रश...
विज्ञापन
2 of 6
घरेलू नुस्खे
करी पत्ता
करी पत्ते का पेस्ट बनाएं और उसमें एक चम्मच दही मिला लें। इस पेस्ट को कम से कम हफ्ते में दो से तीन बार स्कैल्प पर लगाएं। ऐसा करने से बाल शाइन करने लगेंगे।
पढ़ें- चेहरे के बालों से हैं परेशान तो पीजिए ये खास चाय, तुरंत होगा असर
विज्ञापन
3 of 6
घरेलू नुस्खे
मेथी दाने
मेथी दानों को रात में पानी में भिगोकर रख दें। इसके बाद उसे पीसकर बालों पर लगाए। धीरे-धीरे बालों की शाइन वापस आने लगेगी।
4 of 6
d
ऑलिव ऑयल
ऑलिव ऑयल के कम से कम 3 से 4 चम्मल लें। इसके बाद उसे हल्का गरम करें और बालों का मसाज करें। मसाज करने के बाद बालों को बांध लें और करीब एक घंटे बाद धो लें।
विज्ञापन
5 of 6
घरेलू नुस्खे
दही
प्याज के रस में थोड़ा सा खट्टा दही और नींबू मिला लें। इसे स्कैल्प पर लगाएं और थोडी़ देर बाद बालों को धो लें।
अंडे
अंडे भी बालों में शाइनिंग का अच्छा साधन हैं। दो चम्मच प्याज के रस में एक अंडे की सफेदी मिक्स करें। इससे पूरे स्कैल्प पर मसाज करें और एक घंटे बाद बाल धो लें।