फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तन की बदबू के चलते दूर भागते हैं लोग? ये तरीके देंगे राहत

Tue, 28 Jun 2016 03:32 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 8
- फोटो : Getty Images
अगर आपके शरीर से बहुत पसीना आता है। शरीर की दुर्गंध से आसपास के लोगों के साथ आपका भी जीना दूभर है तो परेशान होने की जरुरत नहीं। आपका इलाज आपके घर के किचन में ही है। इन घरेलू नुस्खों से आप अपने शरीर की दुर्गंध को मिटा सकते हैं।
विज्ञापन

तन की बदबू के चलते दूर भागते हैं लोग? ये तरीके देंगे राहत

2 of 8
- फोटो : Getty Images
नींबू-
शरीर की दुर्गंध मिटाने के लिए आप नींबू का इस्तेमाल कर सकते हैं। नींबू प्राकृतिक जीवाणुरोधक होता है। नींबू को काटकर अपने बगलों और पैरों में लगाए, इससे आपका दुर्गंध छूमंतर हो जाएगा। लेकिन अगर आपकी त्वचा नींबू के लिए संवेदनशील है तो इसका प्रयोग न करें।
विज्ञापन

तन की बदबू के चलते दूर भागते हैं लोग? ये तरीके देंगे राहत

3 of 8
- फोटो : Getty Images
फिटकरी-
अपने शरीर की बदबू हटाने के लिए आप दुर्गंध वाली जगह पर फिटकरी रगड़ें। फिटकरी में बैक्टीरिया से लड़ने की क्षमता होती है।

तन की बदबू के चलते दूर भागते हैं लोग? ये तरीके देंगे राहत

4 of 8
- फोटो : Getty Images
हैण्ड-सेनीटाईज़र-
आप हैण्ड-सेनीटाईज़र का उपयोग दुर्गन्ध दूर करने में कर सकते हैं। हैण्ड-सेनीटाईज़र की कुछ मात्रा हाथ में लें और अपने हाथों से इसे बगल में रगड़ें। सेनीटाईज़र दुर्गन्ध पैदा करने वाले बैक्टीरिया से लड़ेगा।
विज्ञापन

तन की बदबू के चलते दूर भागते हैं लोग? ये तरीके देंगे राहत

5 of 8
- फोटो : Getty Images
बेकिंग सोडा-
यह शरीर की बदबू दूर करने का एक आजमाया हुआ तरीका है। आप नहाने के बाद बगलों में बेकिंग सोडा लगाएं इससे बगलों से बदबू नहीं आएगी।
विज्ञापन

तन की बदबू के चलते दूर भागते हैं लोग? ये तरीके देंगे राहत

6 of 8
- फोटो : Getty Images
शहद-
नहाने के बाद पानी में एक चम्मच शहद मिलाकर शरीर में लोशन की तरह मल लें और फिर दो मग पानी डाल लें। पूरे दिन आप तरोताजा महसूस भी करेंगे और पसीने की बदबू भी दूर होगी।
विज्ञापन

तन की बदबू के चलते दूर भागते हैं लोग? ये तरीके देंगे राहत

7 of 8
- फोटो : Getty Images
पुदीना-
पुदीने के पत्तों को उबालकर उसका पानी नहाने के पानी में मिलाएं और फिर नहाएं। इससे पसीने की बदबू भी दूर होती है और मूड भी अच्छा रहता है। तनावमुक्त होने के लिए यह अच्छा उपाय है।
विज्ञापन

तन की बदबू के चलते दूर भागते हैं लोग? ये तरीके देंगे राहत

8 of 8
- फोटो : Getty Images
सिरका-
नहाने के पानी में एक चम्मच सिरका या कपूर का तेल मिलाकर नहाने से भी पसीने से बदबू नहीं आती है। यह नैचुरल एंटीबैक्टीरियल भी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें