गर्मियों में अक्सर ही काम करते समय हाथों में पसीना आने लगता है। ये समस्या सबसे ज्यादा हाथ में हर समय कंप्यूटर का माउस पकड़ने पर होती है। ऐसे में किसी से हाथ मिलाना पड़ जाए तो काफी शर्म सी महसूस होती है। लेकिन आप कुछ घरेलू उपाय कर इस समस्या से छुटकारा पा सकते हैं।
Trending Videos
विज्ञापन
क्या आपके भी हाथों में आता है पसीना? ऐसे पाएं छुटकारा
2 of 7
पसीना
- हाथों या पैरों में पसीना आए तो आप बेकिंग सोडा इस्तेमाल कर सकते हैं। गुनगुने पानी में दो से तीन चम्मच बेकिंग सोडा मिलाएं और उसमें 20 से 30 मिनट के लिए अपने हाथों और पैरों को भिगोएं। पानी में अपने हाथों को सोडा से रगड़ते रहें। पसीने से छुटकारा पाने का ये आसान उपाय है।
विज्ञापन
क्या आपके भी हाथों में आता है पसीना? ऐसे पाएं छुटकारा
3 of 7
पसीना
- हाथों और पैरों में गुलाब जल मलने से भी पसीने से छुटकारा मिलता है। आप गुलाब जल घर पर बना भी बना सकते हैं और चाहें तो बाहर से भी खरीद सकते हैं।
क्या आपके भी हाथों में आता है पसीना? ऐसे पाएं छुटकारा
4 of 7
पसीना
- पसीने से छुटकारा पाने के लिए आपको हाथों और पैरों में टेलकम पाउडर लगाना चाहिए। इसके लिए बिना खुशबू वाला पाउडर लगाएं क्योंकि वे नैचुरल होते हैं।
विज्ञापन
क्या आपके भी हाथों में आता है पसीना? ऐसे पाएं छुटकारा
5 of 7
पसीना
- नींबू को नमक में मिलाकर हाथों और पैरों पर रगड़ें। जब ये सूख जाए तो इसे धो लें। इससे आपको पसीने से छुटकारा मिलेगा।
विज्ञापन
क्या आपके भी हाथों में आता है पसीना? ऐसे पाएं छुटकारा
6 of 7
पसीना
- पसीने से निजात पाने के लिए आलू को टुकड़ों में काट लें और हाथों में रगड़ें। थोड़ी देर बाद जब इसका पानी सूख जाए तो हाथ धो लें।