कई लोगों को कार में सफर करने के दौरान सिर दर्द, उल्टियां, जी मचलाना जैसी समस्याएं आती हैं। ऐसे में वे सफर का आनंद नहीं ले पाते और पूरे समय बस अपनी तबियत की वजह से परेशान रहते हैं। अगर आपके साथ भी ये दिक्कत रहती है तो ये टिप्स आपके लिए मददगार हो सकते हैं।
विज्ञापन
कार में सफर करने पर होती है दिक्कत? ये टिप्स दिलाएंगे राहत
2 of 6
जी मचलाना
- कार में हमेशा आगे वाली सीट पर बैठें। पीछे बैठने की वजह से झटके ज्यादा महसूस होते हैं जिस वजह से सिर चकराने और उल्टियां होने लगती है। इसलिए इन सबसे बचने के लिए आगे वाली सीट पर बैठना आपके लिए फायदेमंद होगा।
विज्ञापन
कार में सफर करने पर होती है दिक्कत? ये टिप्स दिलाएंगे राहत
3 of 6
जी मचलाना
- अपने रुमाल में कुछ बूंदे मिंट के तेल की छिड़क लें और उसे सूंघते रहें। इससे आपको आराम मिलेगा। मिंट की चाय भी ऐसे में फायदा करती है।
कार में सफर करने पर होती है दिक्कत? ये टिप्स दिलाएंगे राहत
4 of 6
जी मचलाना
- जब भी कार में ट्रेवल करना हो तो उससे पहले घर से कुछ भी भारी खाकर ना निकलें। स्पाइसी, जंक फूड खाने से बचें क्योंकि इससे आपको सफर के दौरान उल्टी आ सकती है।
विज्ञापन
कार में सफर करने पर होती है दिक्कत? ये टिप्स दिलाएंगे राहत
5 of 6
जी मचलाना
- कार में सफर के दौरान जी मचलाए तो खुद से या दूसरों से बातें करने लगें। इससे आपका दिमाग तबीयत से भटकेगा और आप अच्छा महसूस करेंगे।