फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैठे-बैठे सो जाए पैर तो आजमाएं ये तरीके

Tue, 11 Apr 2017 10:21 AM IST
amarujala.com- Presented By: पवनप्रीत कौर
विज्ञापन
1 of 7
पैर सोना
एक ही जगह पर लंबे समय तक बैठे रहने के कारण कई बार पैर सो जाते हैं। धूम्रपान, पैरों पर दबाव, थकान, डायबिटीज या जरूरी पोषक तत्वों की कमी की वजह से ऐसा होता है। पैरों के सो जाने यानी सुन्न पड़ जाने पर काफी परेशानी होती है लेकिन ऐसे में कुछ घरेलू उपाय आजमा कर इससे निजात पाई जा सकती हैं।

ये भी पढ़ें- पपीता ही नहीं इसका बीज भी है आपकी सेहत के लिए फायदेमंद, जानिए कैसे
विज्ञापन

बैठे-बैठे सो जाए पैर तो आजमाएं ये तरीके

2 of 7
पैर सोना
- पैरों के सुन्न पड़ने पर पानी में हल्दी मिलाकर पेस्ट तैयार कर लें और प्रभावित हिस्सों की मसाज करें। अगर पैरों के सुन्न पड़ने के साथ-साथ दर्द की शिकायत भी हो तो हल्दी वाले दूध में शहद मिलाकर पीने से आराम मिलेगा। दरअसल, हल्दी में मौजूद पोषक तत्व रक्त के प्रवाह को बढ़ाते हैं जिससे इस समस्या से छुटकारा मिलता है।

ये भी पढ़ें- ज्योतिष ही नहीं वैज्ञानिक कारणों की वजह से भी फड़कती है आंख, जानिए
विज्ञापन

बैठे-बैठे सो जाए पैर तो आजमाएं ये तरीके

3 of 7
पैर सोना
- अगर बहुत अधिक इस समस्या से परेशान रहते हैं तो प्रभावित हिस्सों पर गर्म पानी की बोतल से सिकाई करें। इससे आपकी ये परेशानी कम हो जाएगी।

बैठे-बैठे सो जाए पैर तो आजमाएं ये तरीके

4 of 7
पैर सोना
- पैर सो जाए तो अंगूठे के पास वाली अंगूली को अंगूठे पर चढ़ा दें। इससे आपको तुरंत राहत मिलेगी।
विज्ञापन

बैठे-बैठे सो जाए पैर तो आजमाएं ये तरीके

5 of 7
पैर सोना
- गर्म पानी में सेंधा नमक मिलाएं और गुनगुना होने पर इसमें 10-15 मिनट के लिए पैरों को डाले रखें। इससे आपको आराम मिलेगा।
विज्ञापन

बैठे-बैठे सो जाए पैर तो आजमाएं ये तरीके

6 of 7
पैर सोना
- पैर सोने की समस्या से निजात पाने के लिए आप दालचीनी का नुस्खा आजमा सकते हैं। एक चम्मच दालचीनी को गुनगुने पानी में मिलाकर पीने से आराम मिलता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठे-बैठे सो जाए पैर तो आजमाएं ये तरीके

7 of 7
पैर सोना
- सरसों या जैतून के तेल को गुनगुना करके पैरों की मालिश करने से आराम मिलता है। इससे पैरों की नसें खुलती हैं और ब्लड सर्कुलेशन बढ़ता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें