अगर आप भी बालों को बार-बार कलर करके थक चुकी है। पार्लर में जाकर हजारों रूपये लगाने के बावजूद ये ज्यादा दिन तक बालों में टिकता नहीं है। कुछ ही दिनों में ये हटने लगता है, तो अब आपको परेशान होने की जरूरत नहीं, क्योंकि आज हम आपको बताएंगे कुछ घरेलू टिप्स जिन्हें अपनाकर आपके बालों पर हेयर कलर लंबे समय तक टिका रहेगा...
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 4
black hair
3 दिन तक न करें शैंपू
जब भी आप हेयर कलर करें तो इसके 3 दिन तक आप शैंपू न करें। ऐसा करने से हेयर क्युटिकल को कलर को लॉक करने का पूरा वक्त मिल जाता है और कलर आपके बालों पर लंबे समय तक चलता है। एक बात का और ख्याल रखें कि जल्दी जल्दी शैंपू न करें।
विज्ञापन
3 of 4
hair fall
सही शैंपू का करें इस्तेमाल
बालों में कलर लगाने के बाद नॉर्मल शैंपू का इस्तेमाल न करें। नॉर्मल शैंपू की जगह आप किसी सल्फेट फ्री शैंपू का चयन करें। ऐसे शैंपू को खरीदे जो खासतौर पर कलर्ड बालों के लिए बनाए गए हों।
फिल्टर्ड पानी से करें हेयर वॉश
बालों को धोते समय फिल्टर्ड पानी का इस्तेमाल करना चाहिए, क्योंकि नल में आने वाले पानी में क्लोरीन और केमिकल्स मौजूद होते हैं। अगर ये बालों तक नहीं पहुंचेगे तो आपका हेयर कलर लंबे समय तक चलेगा। एक बात और कभी भी गर्म पानी से बाल न धोएं क्योंकि इससे बालों का कलर और मॉइश्चर दोनों खत्म होने लगता है।