फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेट की गैस को चुटकियों में दूर भगाएगा ये 'वंडर स्पाइस', जानें इस्तेमाल करने का तरीका

Mon, 20 Aug 2018 12:48 PM IST
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
गलत खान-पान की वजह से अधिकांश लोग गैस की समस्या से आए दिन परेशान रहते हैं।जिससे निजात पाने के लिए वो डाक्टरी सहायता लेने पहुंच जाते हैं। अगर समय चलते इसका इलाज नहीं किया गया तो लंबे समय के लिए दिक्कत पैदा हो सकती है। ऐसे में गैस का इलाज करने के लिए घर पर मौजूद कुछ घरेलू उपाय आपको तुरंत राहत पहुंचा सकते हैं।तो आइए जानते हैं इन नुस्खों के बारे में।
विज्ञापन

2 of 7
दालचीनी
दालचीनी को वंडर स्पाइस भी कहा जाता है। दालचीनी न सिर्फ खाने का जायका बढ़ाने के काम आता है बल्कि सेहत के लिहाज से भी इसके बहुत फायदे हैं।दालचीनी गैस की समस्या दूर करने में मदद करती है। इसके लिए एक चम्मच दालचीनी पाउडर को गर्म पानी में मिलाकर पीजिए। आप चाहें तो इसमें शहद भी डाल सकते हैं। 
विज्ञापन

3 of 7
अदरक
गैस की समस्या से निजात पाने के लिए अदरक का सेवन करें। इसके लिए अदरक, सौंफ और इलायची को बराबर मात्रा लें और पानी में अच्छी तरह घोल दें। साथ ही इसमें एक चुटकी हींग भी डालें। दिन में एक-दो बार इसे पीने से आपको आराम मिलेगा। 

4 of 7
नींबू और बेकिंग सोडा
नींबू और बेकिंग सोडा गैस की समस्या को चुटकियों में दूर करता है। एक नींबू के रस में बेकिंग सोडा डालें फिर इसमें पानी तथा थोड़ा और बेकिंग सोडा डालें। इसे अच्छे से घोल लें, धीरे-धीरे इसका सेवन करें। आप चाहें तो एक गिलास पानी में सिर्फ बेकिंग सोडा भी डालकर पी सकते हैं।
विज्ञापन

5 of 7
लहसुन
लहसुन में मौजूद तत्व गैस की समस्या से राहत दिलाते हैं। पानी में लहसुन की कुछ कलियां उबालें। अब इसमें काली मिर्च पाउडर और जीरा मिलाएं। इसे छानें और ठंडा होने के बाद पिएं। जल्द ही असर देखने के लिए दिन में दो से तीन बार इसका सेवन करें।
विज्ञापन

6 of 7
हींग
गैस बनने पर हींग वाला पानी पीने से आराम मिलता है। इसे बनाने के लिए एक गिलास गर्म पानी में एक चुटकी हींग मिलाएं और दिन में दो से तीन बार पिएं। जल्द ही आपको आराम मिलेगा। अगर हींग का पानी पीने में दिक्कत होती है तो आप हींग में थोड़ा सा पानी मिलाकर पेस्ट तैयार कर लें और पेट पर इसे मलें। कुछ ही समय बाद आपकी गैस की समस्या छूमंतर हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
सौंफ
गैस बनने पर पानी को गर्म करके इसमें सौंफ मिलाकर पीने से आराम मिलता है। आप चाहें तो सौंफ की पत्तियों को चबा भी सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें